अर्चना कुमारी। हम पूर्ण आक्रमण की ओर बढ़ रहे, गाजा पट्टी पहले जैसा नहीं रह जाएगा।इसबार इजरायल हमास के आतंकवादी और उसके अड्डे गाज़ा पट्टी को पूरी तरह बर्बाद करके ही चैन लेगा।जल्द गाजा पर कमांड इजरायल का होगा और हमास का आतंक बहुत हो गया। अब उसके पतन का समय आ गया है।
इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हमास आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। हमने क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और हम पूर्ण आक्रमण की ओर बढ़ रहे हैं।योव गैलेंट ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा यहां की वास्तविकता को बदलने की क्षमता रखेंगे। आपने कीमतें देखी हैं और अब उसका भुगतान किया जा रहा है।
"हम पूर्ण आक्रमण की ओर बढ़ रहे, गाजा पट्टी पहले जैसा नहीं रह जाएगा।"
"इसबार इजरायल हमास के आतंकवादी और उसके अड्डे गाज़ा पट्टी को पूरी तरह बर्बाद करके ही चैन लेगा।"
: रक्षा मंत्री इजरायल pic.twitter.com/PQMkTg0D4B
— Panchjanya (@epanchjanya) October 11, 2023
अब आपको बदलाव देखने को मिलेगा। हमास गाजा में बदलाव चाहता था, उसने जो सोचा था उससे 180 डिग्री बदलाव आएगा।’इजरायली रक्षा मंत्री ने आगे कहा- उनको इस पल का पछतावा होगा। गाजा फिर कभी वैसा नहीं हो पाएगा जैसा वो पहले था। जो भी महिलाओं की हत्या करने आएगा, नरसंहार में बचे लोगों को मारने आएगा, उसका नामोनिशान मिटा देंगे।
‘इससे पहले इजरायली अधिकारियों ने कहा था कि शनिवार के हमले के बाद उनके क्षेत्र में लगभग 1,500 आतंकवादियों के शव पाए गए हैं। वहीं, आईडीएफ के एक सीनियर अधिकारी ने हमास की करतूतों को नरसंहार बताया। आईडीएफ मेजर जनरल इताई वेरुव ने कहा- ‘यह युद्ध नहीं है, यह युद्ध का मैदान नहीं है, यह नरसंहार है।
वो बच्चों, उनकी माताओं और उनके पिताओं को उनके रूम में घुसकर मार रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये कुछ ऐसा है जो मैंने अपने पूरे जीवनकाल में नहीं देखा।इस बीच 9 अक्टूबर की रात को अपने संबोधन में इजरायली पीएम नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी का आभार जताया था और साथ ही आतंकी संगठन हमास को खुली चेतावनी भी दी थी।
उन्होंने कहा था- ‘इजरायल युद्ध के दौर से गुजर रहा है। हम ये वॉर नहीं चाहते थे। बेहद क्रूर तरीके से हम पर इसे थोपा गया। इजरायल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया, लेकिन इसे हम खत्म जरूर करेंगे