मानवता के नाम पर क्रिश्चियनिटी रिलीजन के प्रसार के लिए प्रसिद्ध मदर टेरेसा की बहन मैरी एलिजा को भी बच्चा बेचने का रैकेट चलाने तथा बच्चा बेचने के आरोप में कोलंबों में श्रीलंका की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बच्चा बेचने के आरोप में एलिजा कोलंबों जेल की सैर कर चुकी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मदर टेरेसा द्वारा स्थापित क्रिश्चियन मिशनरीज चैरिटी होम ने भारत और श्रीलंका में बच्चे बेचने का रैकेट चला रखे हैं। एक अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर एलिजा को बच्चा बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
मुख्य बिंदु
* भारत में ही नहीं श्रीलंका में भी बच्चा बेचने का रैकेट चला रखा था क्रिश्चियन मिशनरीज चैरिटी
* अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर मदर टेरेसा की बहन मैरी एलिजा को श्रीलंका की पुलिस ने किया था गिरफ्तार
मदर टेरेसा की बहन मैरी एलिजा कोलंबों में बिन ब्याही मां के लिए होस्टल चलाती है। प्रेम निवास नाम के इस होस्टल का मैरी एलिजा ही कर्ताधर्ता हैं। एक अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर ही पुलिस ने प्रेम निवास पर कार्रवाई की और एलिजा को गिरफ्तार किया। जब से क्रिश्चियन समूह यहां स्थापित हुआ है तब से मदर टेरेसा की बहन एलिजा ही इस समूह की पहली नन है। एजिला को गिरफ्तार करने के साथ ही प्रेम निवास को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया था। मैरी एलिजा को वेलीकाडा महिला जेल में रखा गया। शुरू में तो वकीलों तक से नहीं मिलने दिया गया। अब वहां की अदालत ही एलिजा के खिलाफ बच्चों की अवैध तस्करी का मामला तय करेगी।
जब पुलिस और एनसीपीए महिला हॉस्टल की जांच कर रही थी तभी मैरी एलिजा ने पुलिस और एनसीपीए पर हॉस्टल के सारे दस्तावेज उठा ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से पहले कहा था कि वह बच्चे की तस्करी में शामिल नहीं रही हैं। उन्होने पुलिस पर खुद को फंसाने का आरोप लगाया। जबकि वहां के लोगों का कहना था कि क्रिश्चियन संगठन इस देश के भविष्य को विदेशियों के हाथ बेचने का षड्यंत्र रचने में संलिप्त है। उनका कहना है कि ये लोग कुछ हजार रुपये में देश के बच्चों को बेच रहे हैं।
मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम की सफाई के बाद भी इस मामले में चर्च की चुप्पी बहुत कुछ कह गई थी। मैरी एलिजा की गिरफ्तारी पर चर्च ने भी चुप्पी साध ली थी। वहीं राष्ट्रीय बाल संरक्षण प्राधिकरण की सक्रियता से बच्चा बेचने जैसी घटना की गंभीरता समझी जा सकती है। यह एक स्वायत्त संगठन है जो सीधे राष्ट्रपति दफ्तर के अधीन है।
क्रिश्चियन मिशनीरज ऑफ चैरिटी होम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में बच्चा बेचने का रैकेट चला रखा है। क्रिश्चियनिटी रिलीजन को बढ़ाने के लिए मदर टेरेसा का यह संगठन उन हिंदू और बौद्ध धर्म बहूल वाले देशों को निशाना बना रहा है। हाल ही में भारत के झारखंड राज्य में बच्चा बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। बच्चा बेचने के आरोप में रांची स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम की दो नन को गिरफ्तार किया गया है।
URL: mother teresa sister was arrested in child trafficking
MotherTeresa’s sister also sold babies
Keywords: Christian missions of charity home, srilanka, nun arrest, sister eliza, child trafficking, क्रिश्चियन मिशनीरज ऑफ चैरिटी होम, श्रीलंका, नन गिरफ्तार, सिस्टर एलिज़ा, बाल तस्करी
Ak hath men roti dusre me vaybil yhi khani he