व्यापम घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कठघरे में खड़ा करने वाली कांग्रेस ने घोटाले के आरोपी को ही अपना लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने व्यापम घोटाले के आरोपी गुलाब सिंह किराड़ को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। यह कारनामा राहुल गांधी ने तब किया जब एक दिन पहले ही उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके पूरे परिवार को व्यापम घोटाले में फंसे होने का आरोप लगाया। अब सवाल उठता है कि आखिर राहुल गांधी ने व्यापम घोटाले के आरोपी गुलाब सिंह को आपनी पार्टी में शामिल क्यों किया?
मुख्य बिंदु
* कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने किरार के साथ मंच साझा करने पर शिवराज की आलोचना की थी
* राहुल गांधी ने तो व्यापम घोटाले के आरोपी को ही अपनी पार्टी का सदस्य बना दिया
गुलाब सिंह किराड़ के अलावा भाजपा के अन्य दो विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराने के मामले में राहुल गांधी को मुंह की खानी पड़ी। हुआ यूं कि राहुल गांधी ने किराड़ के साथ ही भाजपा विधायक संजय शर्मा तथा कमलापत आर्य को खुद कांग्रेस में शामिल कराया। इस संदर्भ में कांग्रेस पार्टी ने उन लोगों तस्वीर स्वागत सन्देश के साथ ट्वीटर पर भी अपलोड कर दिया, जिसे बाद में उनके द्वारा डिलीट कर दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ही कराड़ को कांग्रेस में शामिल कराया है, जबकि पार्टी के अधिकांश नेता इसके खिलाफ थे। किराड़ के कांग्रेस में शामिल होने पर कई नेताओं ने नाराजगी भी जताई है। गौर हो कि जब व्यापम घोटाले में गुलाब सिंह किराड़ और उनके बेटे शक्ति प्रताप सिंह को आरोपी बनाया गया तभी भाजप ने उन दोनों को पार्टी से बाहर निकाल दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए किराड़ भागे फिर रहे हैं।
किराड़ के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि वह एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन के नजदीकी रिश्तेदार है। पुलिस उनके खिलाफ वारंट लेकर घूम रही है लेकिन शिवराज सिंह उनके साथ मंच साझा कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तो किरार को अपनी पार्टी का सदस्य भी बनवा दिया!
URL: Vyapam accused Gulab Singh Kirar joins Congress
keywords: vyapam, Rahul Gandhi, gulab singh kirar, vyapam accused joins congress, MP Congress, congress, व्यापम, राहुल गांधी, गुलाब सिंह किरार, व्यापम आरोपी, कांग्रेस, एमपी कांग्रेस,