‘पानी’ को विषय बनाकर अब तक बहुत सी फ़िल्में बनाई गई हैं। निर्माता-निर्देशक ‘पानी’ में बॉक्स ऑफिस पर अनंत संभावनाएं देखते हैं। अब तक इस विषय पर सैकड़ों फिल्मों का निर्माण हो चुका है। इनमे ऐसी फ़िल्में ज्यादा चली, जिनमे पानी को ‘भविष्य/रहस्य/रोमांच/पुराण’ से जोड़ा गया था। 21 दिसंबर को हॉलीवुड फिल्म ‘एक्वामैन’ प्रदर्शित हो रही है। लगभग 1100 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म के एचडी प्रोमो जब बाहर आए तो दर्शकों की आँखें फटकर चौड़ी हो गई।
1100 करोड़ की असंभव लागत से हमारे यहाँ दस फिल्मों का निर्माण किया जा सकता है। हॉलीवुड फिल्मों को भव्य बनाने में पैसा पानी की तरह बहाता है। ऐसी एक फिल्म पर पांच साल का समय लग जाना आम बात है। ऐसी फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन पर ही दो साल का समय लग जाता है। ‘एक्वामैन’ के निर्देशक जेम्स वॉन हैं। जेम्स आमतौर पर भूतिया फ़िल्में निर्देशित करते हैं लेकिन वे ‘फ़ास्ट एन्ड फ्यूरियस-7’ का निर्देशन भी कर चुके हैं। बेहद कामयाब हॉरर फिल्म ‘द कंजरनिंग’ के दोनों भाग उन्होंने ही निर्देशित किये हैं। जाहिर है निर्माता ने अपना दांव सोच समझकर खेला है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=2wcj6SrX4zw[/embedyt]
‘एक्वामैन’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो आधा इंसान और आधा ‘अटलांटियन’ है। अटलांटियन शब्द आते ही विषय रहस्य और रोमांच में गोता लगा जाता है। आपको एंजिलिना जॉली की ‘टुम्ब रैडर’ याद होगी। उस बेहद कामयाब फिल्म में उम्दा एक्शन होने के साथ एक बात बहुत विशेष थी। लॉरा क्राफ्ट जिस ढंग से पहेलियाँ सुलझाती हैं, वे सीक्वेंस बहुत पसंद किये गए थे। ‘एक्वामैन’ में भी रहस्य वाला सेक्शन उतना ही मज़ेदार है। जैसे अटलांटिस की प्राचीन मशीन मुख्य नायक ‘आर्थर’ के पसीने की बूंद से ही चालू हो सकती है। जब फिल्म के एचडी प्रोमो रिलीज किये गए तो दर्शकों की प्रतिक्रियाएं अद्भुत रही।
रिलीज से पहले ही फिल्म बहुत लोकप्रिय हो चुकी है। इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि फिल्म के पहले दिन के लिए विश्वभर के सिनेमाघरों में दो सौ करोड़ की तो बुकिंग ही हो चुकी है। ध्यान रहे ये आंकड़ा केवल पहले दिन का है। जिन भारतीय दर्शकों ने इस फिल्म का प्रोमो बड़े परदे पर देखा है, वे जानते हैं कि उनका अनुभव क्या रहा है। फिल्म 2डी, 3डी और आईमैक्स पर प्रदर्शित होगी। भारत में ये फिल्म संभवत 14 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। मुख्य भूमिकाओं में जेसन मामूआ, निकोल किडमैन और अम्बर हियर्ड दिखाई देंगे। इसे वार्नर ब्रदर्स और डीसी फिल्म्स साथ मिलकर प्रदर्शित कर रहे हैं।