विपुल रेगे। फ्लोरिडा राज्य के मायामी के एक मॉल में साल के पहले दिन ऐसी आश्चर्यजनक घटना घटी है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया है। मायामी के इस मॉल में एक जनवरी की रात एक एलियन को देखे जाने की खबर आई है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में आए हैं। हालांकि अमेरिकी सरकार ने घटना के तुरंत बाद ही इस पर ‘कवर अप’ करने की प्रक्रिया शुरु कर दी थी। एलियन के सीधे फुटेज तो सामने नहीं आए हैं लेकिन बहुत दूरी से ये दिखाई दिया है। दूसरी हैरानी की बात ये है कि उड़ीसा में 600 वर्ष पूर्व लिखी गई ‘भविष्य मालिका’ में इस बात का उल्लेख किया गया है। मालिका में लिखा गया है कि सन 2024 शुरु होने के बाद एलियंस के बारे में दुनिया को नई जानकारियां मिलेंगी।
अमेरिका के लिए 2024 का पहला दिन हैरतअंगेज़ मुश्किलों से भरा रहा। अमेरिका के दक्षिण-पूर्व भाग में स्थित फ्लोरिडा राज्य के मायामी में एलियन को देखे जाने की घटना सामने आई। वैसे तो अमेरिका और संसार भर में एलियंस और यूएफओ देखे जाने की घटनाएं सामने आती रहती है लेकिन भीड़ इसकी गवाह बने, ऐसा कम ही होता है। सोमवार की रात मियामी शहर के बेसाइड मार्केटप्लेस में किशोरों के बीच एक बड़े विवाद के कारण अफरा-तफरी मच गई।
ये विवाद इतना बढ़ा कि मॉल में से लोग दौड़कर बाहर आने लगे। इस घटना की बहुत से लोगों ने वीडियो बनाई। इनमे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत चर्चित हो गया। छत से बनाए इस वीडियो में मॉल के बाहर पुलिस की बहुत सी गाड़ियां खड़ी दिखाई देती है और यही एक लंबे से दिखने वाली किसी जीव की आकृति अस्पष्ट ढंग से दिखाई देती है। एक और वीडियो में करीब से उसे कैप्चर करने का प्रयास किया गया है। ये घटना बाहर आते ही इसे फ़र्ज़ी घटना करार दिया जा रहा है। लोगों का तर्क है कि मॉल में इतने लोग थे लेकिन किसी ने उस एलियन का वीडियो क्यों नहीं बनाया।
जबकि एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग घबराहट की स्थिति में मॉल से बाहर भागते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले को लेकर बहुत से फर्जी वीडियो भी अपलोड किये गए हैं, इस कारण मामला उलझ गया है। एक वीडियो में एक युवा अपने पिता पुलिस अधिकारी से बात करता है, जो उसी मॉल में तैनात है। उसका पिता उसे कहता है कि यहां जो कुछ चल रहा है, उसके बारे में बताने से हमें मना किया गया है। इस घटना में एलियंस की मौजूदगी को नकारने वाले भी बहुत से थ्योरिस्ट हैं। कोशिश यही चल रही है कि इस मामले को झूठा सिद्ध कर दिया जाए।
लोग ये भी सवाल कर रहे हैं कि टीनएजर्स के झगड़े को निपटाने के लिए इतने अधिक पुलिस बल की आवश्यकता क्यों पड़ गई। घटना की चश्मदीद गवाह एक महिला ने बताया है कि ये अज्ञात जीव देखने में ‘स्मोकी’ था। यानि उसका शरीर किसी तरह की धुंध में घिरा दिख रहा था। महिला के अनुसार इसकी लम्बाई सात या आठ फ़ीट थी। जब लोगों ने उसे देखा तो चीखकर भागने लगे। महिला ने बताया कि ये जीव शारीरिक रुप से बहुत ताकतवर दिखाई दे रहा था। कई लोगों ने बताया कि इस घटना को देखने वाले लोगों के फोन पुलिस द्वारा चेक किये गए थे। आधिकारिक रुप से मायामी पुलिस ने इस घटना को एक अफवाह करार दिया है। हालांकि लोगों की गवाही सच बयान कर रही है।
भविष्य मालिका में वर्णन
उड़ीसा में 600 वर्ष पहले संत अच्युतानंद दास और उनके सखाओं द्वारा लिखी गई भविष्य मालिका में भी एलियन्स के बारे में लिखा गया है। इस भविष्य मालिका पर बहुत से लोग शोध कर रहे हैं। इन लोगों में पुलिन पांडा, पंडित काशीनाथ मिश्र और ऑस्ट्रेलिया निवासी ज्योतिष श्वेता पुरोहित का नाम भी शामिल है। मायामी का ताज़ा वीडियो देखने के बाद पुलिन पांडा ने कहा कि बुध और मंगल ग्रह के लोग पृथ्वी पर आएँगे। उनके अनुसार ये भविष्य मालिका में लिखा हुआ है। पुलिन पांडा ने कहा कि 2024 में इनके दिखने का समय आ गया है। मालिका के अनुसार इन प्राणियों में से कुछ भारत और अमेरिका के विरुद्ध कार्य करेंगे और कुछ भारत के पक्ष में आएँगे।
मालिका विशेषज्ञ पुलिन पांडा जी की टिप्पणी:-
Time has come to see aliens from Mangal and Budha from 2024 . It is written in Malika that some aliens will support China against India and America ,and some will come to protect India . Vurishraba has taken birth in Chiina and Aswathama in Germany . Like that many have come in different countries.