अर्चना कुमारी। नई दिल्ली। देश में बड़ रही लव-जिहाद और धर्मान्तरण की घटना पर चिंतन करने के लिए यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट की एक बैठक शिव मंदिर, पंचशील गार्डन, नवीन शाहदरा में सम्पन्न हुई, जिसमें आए दिन हिन्दुओं की नाबालिंग बच्चियों को बहला फुसलाकर, डरा धमकाकर व नाम बदल करके उनको लव-जिहाद में फंसाने व बात ना मानने पर उनको जान से मार देने व उनके साथ जबरन शारीरिक सम्बंध बनाने पर गहरा चिंतन किया गया।
इसके साथ साथ जहां एक ओर नाबालिग छोटी बच्चियों को ऑन लाईन गेमिंग में फसाकर कर रेन बसेरों में रहने वाले कम पढ़े लिखे व गरीब लोगों को व उनको नौकरी व शादी करवाने का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने के साजिश पर भी गहरा चिंतन व विचार किया गया।
इस अवसर पर यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल जी ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहां एक ओर पूरा देश आज भारत को हिन्दू राष्ट्र व विश्व गुरू बनाने को अग्रसर है वहीं जिहादी विदेशी फंडिग व साजिश के तहत भारत को गजवा-ए-हिन्द बनाने की साजिशें जोर शोर से रच रहे हैं।
ऐसे में हमे हमारी बहन बेटियों व बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज के भौतिकतावाद के युग में हम सब अपने अपने काम काज व मोबाईल पर ही व्यस्त रहते हैं। हम यह तक भी नहीं देखते है कि हमारे बच्चे मोबाईल पर क्या देख रहे हैं, क्या पढ़ रहे हैं या किससे चेटिंग कर रहे हैं हमें हमारे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है आज हमारे घरों में 1-2 बच्चे होने तक ही सीमित रह गए है अगर यह भी हाथ से निकल गए तो हमारा ओर देश का भविष्य क्या होगा।
इसीलिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपने आस पास बढ़ रही लव जिहाद व धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है दिल्ली के किसी भी कोने में किसी भी हिन्दू परिवार के साथ ऐसी घटना होने पर हमारे पदाधिकारी तुरंत परिवार से मिले व अपने अपने इलाकों में क्षेत्रिय लोगों का व्हाट्स्ऐप ग्रुप बना कर उनको जागरूक करे और किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत क्षेत्रीय पुलिस को सुचना दें ताकि आए दिन हो रही लव-जिहाद व धर्म परिवर्तन की घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाएं।