अर्चना कुमारी। ये लव जिहाद है या रंजिश जिसमे हिंदू महिला की हत्या बर्बरता से की गई। बताया जाता है, समीर खान ने उसकी बात मानने से इनकार करने पर 47 वर्षीय हिंदू महिला की बेरहमी से हत्या कर दी थी। राजस्थान के बीकानेर में ये घटना हुई और लक्ष्मी पुरोहित नामक हिंदू महिला, एक मंदिर में दर्शन करने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन वो कभी वापस नहीं लौट पाएगी, क्योंकि समीर खान ने उसे पकड़ लिया और चाकू से उसका गला काट दिया।ये हालत तब है जब प्रदेश में सत्ता बदल चुकी है और बीजेपी के कार्यकाल में वो ही शुरू हो गया जो पहले होता था।
दरअसल मुस्लिम हिंदू महिलाओं की तलाश में लगातार लगे रहते हैं और अब चालीस पार की महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।हिंदुओं के ख़िलाफ़ धार्मिक घृणा अपराध चरम पर हैं! इस तरह की घटना का मामला पाकिस्तान और बांग्लादेश से सामने आ रहे मामलों से किस प्रकार भिन्न है? ये सोचने को मजबूर करता है। बताया जाता है। बीकानेर में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई।उसके घर से 10 किमी दूर महिला का शव मिला था।
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला लक्ष्मी पुरोहित घर के पास ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वह सोमवार शाम मंदिर जाने का कहकर घर से निकली थी। रात दस बजे तक जब वह नहीं लौटी तो पति राजेश पुरोहित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। बिछवाल थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की तो महिला का शव श्रीगंगानगर मार्ग पर मिला।
शिनाख्त के लिए पति राजेश को बुलाया गया जहां उसने शव की शिनाख्त की। महिला के पति ने पुलिस में समीर खान नाम के युवक के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि समीर नाम का युवक उसकी पत्नी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। युवक राजेश का ड्राइवर था लेकिन पत्नी को परेशान करने के कारण उसने उसे निकाल दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी समीर ने ही लक्ष्मी को बुलाया था, वहां किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और उसने लक्ष्मी का गला काट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी खुद भी आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रेक पर चला गया और घायल हो गया। हालांकि खुद के बारे में आरोपी द्वारा कही गई बात झूठी निकली।
आरोपी समीर पीड़िता को जानता था और उसका ड्राइवर था। पूछताछ के दौरान उसने विवाद होने पर महिला की हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी को ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और छुट्टी मिलते ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। आगे पूछताछ के बाद ही हत्या के मकसद का पता चल सकेगा