अर्चना कुमारी। मणिपुर में हिंसा नहीं रुक रही है। अब मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों के शव मिले जो जंगल में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गए थे और उसी दौरान लापता हो गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिष्णुपुर जिले के अकासोई के रहने वाले चार लोग बुधवार दोपहर को लापता हो गए थे।
वे चुराचांदपुर में पास की पहाड़ियों पर जलाने के लिए लकड़ी एकत्रित करने गए थे। पुलिस ने बताया कि इबोम्चां सिंह (51) और उनके बेटे आनंदं सिंह(20) तथा रोमेनं सिंह(38) के शव हाओतक फेलेन के पास पाए गए।
उसने बताया कि चौथे व्यक्ति दारां सिंह का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, संदेह है कि इन लोगों की हत्या उग्रवादियों ने की होगी। पुलिस आरोपियों का पता नही लगा पाई है।