भारतीय सुरक्षा को शक्ति प्रदान करने वाली राफेल डील को लेकर कांग्रेस इतना हमलावर हो गई है कि वह अपने झूठ के आगे विशेषज्ञों की सच्चाई सुनने को तैयार नहीं है। राफेल डील के पक्ष में बोलने वालों को वह आड़े हाथ लेती आई है। अब तो उसने वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ पर हमला करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के आक्रामक रवैये को देखकर यही लगता है कि वह राफेल की सच्चाई बताने वालों को कुचल कर रख देगी। मालूम हो कि वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने हाल ही में राफेल को भारत के पक्ष में पासा पलटने वाला बताया है। धनोआ के इस बयान को लेकर कांग्रेस आग बबूला हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विरप्पा मोइली ने तो धनोआ पर सच्चाई दबाने का आरोप लगा दिया है।
कांग्रेस इससे पहले भी राफेल डील के पक्ष में तथ्य और तर्क रखने वालों पर निशाना साध चुकी है। वह चाहे रक्षा विशेषज्ञ हों या फिर वायु सेना के अधिकारी, कांग्रेस एक तरफ से उनके तथ्यों को खारिज करती रही है। राफेल के समर्थन में जो कोई सामने आता है कांग्रेस उस पर हमला करना शुरू कर देती है। इससे पहले भी कांग्रेस दसॉल्ट के सीईओ से लेकर वायु सेना के अधिकारी को झूठा बता चुकी है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही एयर फोर्स चीफ बीएस धनोआ ने कहा था कि राफेल भारतीय वायु सेना के पक्ष में पासा पलटने वाला साबित होगा। इसके साथ ही उन्होंने राफेल डील के खिलाफ दायर याचिका खारिज होने के बारे में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस संदर्भ में बहुत अच्छा फैसला दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रक्षा खरीद का राजनीतिकरण करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसी वजह से वायु सेना को बोफोर्स तोप हासिल करने में देरी हुई थी। धनोआ ने कहा कि भारतीय वायु सेना को राफेल विमान की सख्त जरूरत है।
वायु सेना प्रमुख धनोआ के इसी बयान को लेकर कांग्रेस ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विरप्पा मोइली ने तो धनोआ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उनके बयान को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस कर मोइली ने कहा कि धनोआ राफेल की सच्चाई को दबा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोलने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की रिपोर्ट के आधार पर फैसला दिया है, जबकि केंद्र सरकार की रिपोर्ट ही गलत है। राफेल को लेकर कांग्रेस अपने अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठ के अलावा किसी की सच्चाई सुनने को तैयार नहीं है।
प्वाइंट वाइज समझिए
राफेल की सच्चाई बताने वालों पर कांग्रेस का हमला
* राफेल डील पर कांग्रेस अब ‘ऑफेंस इज दे बेस्ट डिफेंस’ मोड में आ गई है
* राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अहमियत नहीं दे रही है कांग्रेस
* राफेल की सच्चाई बताने वाले हर विशेषज्ञ अधिकारी पर कर रही है हमला
* वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ पर हमला करना शुरू कर दिया है
* वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
* कांग्रेस ने उनके खिलाफ राफेल की सच्चाई दबाने का भी लगाया आरोप
* धनोआ ने राफेल विमान को भारत के पक्ष में पासा पलटने वाला बताया था
* राफेल डील के खिलाफ दायर याचिका खारिज होने को बताया सही कदम
* राफेल डील के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया सही
* राफेल डील की सच्चाई बताने वालों को कुचल देना चाहती है कांग्रेस
* कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विरप्पा मोइली ने धनोआ पर साधा निशाना
URL : congress now started to targeting everyone who support rafale!
Keyword : rafale deal, congress, air force chief, bs dhanoa, virappa moily, supreme court, कांग्रेस पार्टी, सुप्रीम कोर्ट, वायु सेना प्रमुख