एक समय था जब अक्षय कुमार की चौदह फ़िल्में लगातार पिटती चली गई। फिर इस राष्ट्रवादी अभिनेता ने सोचा कि अब भारत में रहने का क्या लाभ है। नफे-नुकसान के बारे में गंभीरता से सोचने के बाद अक्षय ने भारत की नागरिकता छोड़ कनाडा की मानद नागरिकता ग्रहण कर ली थी।
विदेशी नागरिक का तमगा ले लेने के बाद उन्होंने अभिनय नहीं छोड़ा और देशभक्ति की फ़िल्में करते-करते भारत के सुपर सितारा बन बैठे। भारत में उनकी छवि एक देशभक्त नागरिक की रही है, भले ही कुछ ट्रोलर्स उन्हें कनाडा की नागरिकता के लिए निशाने पर लेते रहे हो। उनकी कनाडा नागरिकता का मुद्दा उनके भारतीय प्रशंसकों के लिए कभी विवाद का मुद्दा नहीं रहा जब तक कि उन्होंने इस बारे में नया बयान नहीं दे दिया। अक्षय कुमार के नए बयान ने उनकी ‘कनाडा गाथा’ को फिर से उजाले में ला दिया है, जो कि उनकी हिमालयीन सफलता का ज़ायका कुछ खराब कर देगा।
नए बयान ने अक्षय के प्रशंसकों के मन में तल्खी का भाव तो ला ही दिया है। उन्होंने कहा चूँकि अब मेरा वक्त अच्छा चल रहा है और फ़िल्में बेहतर कर रही हैं तो मैं सोच रहा हूँ कि फिर से भारत का नागरिक बन जाऊं। अक्षय कुमार ने देश के प्रति अपनी निष्ठा को अपने कम-ज़्यादा होते कॅरियर के साथ जोड़ दिया है।
अब फ़िल्में चल रही हैं तो भारतीय बन जाता हूँ, ये अक्षय की कैसी सोच है। कल को उनकी फ़िल्में पिटने लगेगी तो क्या वे फिर से भारत की नागरिकता छोड़ सकते हैं? अक्षय का प्रशंसक उनसे बेलाग मोहब्बत करता है। जानते हैं क्यों करता है। क्योंकि अक्षय ईमानदारी से अपना टैक्स चुकाते हैं, क्योंकि वह एक पार्टी एनीमल नहीं है, क्योंकि वह जिम्मेदार पति है, क्योंकि वह देशभक्ति को बढ़ावा देने वाली फ़िल्में करता है।
ऐसे प्रशंसकों को जब पता चलता है कि भारत की नागरिकता छोड़ने का कारण उनके कैंसरग्रस्त पिता को कैनेडा में अच्छा इलाज दिलवाना नहीं था बल्कि चौदह फ़िल्में लगातार पिटने के कारण वे देश छोड़ गए थे, सोचिये उनके दिल पर क्या गुजरेगी।
कुछ लोग कहते हैं कि उनके पास दोहरी नागरिकता है। उन लोगों की जानकारी में नहीं है कि भारत का संविधान दोहरी नागरिकता को मान्यता प्रदान नहीं करता। यदि आप को किसी और देश की नागरिकता चाहिए तो भारत की छोड़नी ही होगी। जब आप एक ख्यातनाम व्यक्ति हो और आपका समूचा साम्राज्य ही देशभक्ति पर खड़ा किया गया हो तो बयान सोच-समझकर देने चाहिए। इस एक बयान से अक्षय की फॉलोइंग को फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन एक अच्छे व्यक्ति के तौर पर आप थोड़े कम जरूर हो गए हैं।
दबे-छुपे स्वर में कहा तो ये भी जाता है कि भारत से कमाया हुआ सारा धन कनाडा में लगाने के लिए अक्षय कुमार वहां के नागरिक बन गए। भारत में पैसा इन्वेस्ट करने में उन्हें कुछ ख़ास हासिल नहीं होना था, जबकि कनाडा में वह धन आसानी से डॉलर्स कमाने के लिए लगाया जा सकता था। भारत में अक्षय के प्रशंसकों का दम तो देखिये, उनकी ‘हाउसफुल-4’ जैसी वाहियात फिल्म भी 200 करोड़ कमा जाती है।
फिर भी अक्षय कुमार दुःखी हो जाते हैं। इसलिए दुःखी हो जाते हैं क्योंकि सार्वजानिक मौकों पर उनसे भारत की नागरिकता को लेकर प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। देश का प्रधानमंत्री देश के लिए असली काम करता है और ज़माने से गालियां खाकर भी मुस्कुराता है। और एक आप हैं, देश के लिए असली काम नहीं करते, ऐसी फिल्मों में अभिनय कर मोटा माल कमाते हैं लेकिन खुद पर एक सवाल सुनना नहीं चाहते।
आपको याद होगा। जब आप एक शहर से दूसरे शहर छोटे-मोटे माल की सप्लाई किया करते थे। एक दिन आप महेश भट्ट की फिल्म ‘आज’ में कराते प्रशिक्षक बने थे। उस फिल्म में अभिनेता कुमार गौरव का नाम ‘अक्षय’ था। उस फिल्म में पहली बार दो मिनट के लिए दिखाई देने के बाद आपने नया विजिटिंग कार्ड बनवाया। उस कार्ड में आपने अपना नाम ‘राजीव हरीओम भाटिया’ से बदलकर ‘अक्षय कुमार’ रख लिया।
आपका वह नाम, जिसने आपको इतनी ख्याति दिलवाई, वह एक फ़िल्मी किरदार का नाम था, जो आपको कनाडा की गलियों में नहीं मिला था। इतिहास याद रखिये हुजूर। आप क्या, आपका फ़िल्मी नाम भी भारत का ही दिया हुआ है। इस देश से तो आपको इतनी सी शिकायत भी नहीं होनी चाहिए।
Aap sab haters ho akshay kumar ke.wo aadmi itna help karta hai logoki….aur aap hai ki sab negative likhte ho.14 filme flop hona koi majak nahi hai writerji.agar aap par bitati to samajhta aapko.aap to kab ke bhaag jaate.lekin akki paji to yahi the.
Ek dum ghatiya lekh likha hai,
Personally dushmani nikal rahe ho kya bhai, vahiyat unki movie nhi tum ho or ha who are you?????
भाई कितना बेवकूफ़ बना रहे हो लोगों को, जब भारतीय नहीं है तब भी चिल्ला रहे अब भारतीय बनने जा रहे तब भी, पूरा लेख आपके अभिव्यक्ति दिखा रहीं
Ek dum ghatiya….
Kisi ke bare me achha na likh sako to galat bhi na likhe, samjhe lekh master
Akko ka achha samay to pichle 15-20 saalo se chal hi raha h
Writer ji aapke anusaar to tb hi le leni chahiye thi unko vapus indian citizenship?
Damn this writer. No logic in his writing… Look like, he wanted to run the show because of negative remarks on established Actor or running agenda from others sources…..
Samay h badlab ka
Idiot writer
Bikaau bayaan
Every day many educated youth leave India for foreign shores and never come back and suppport foreign economies by working there .There are many actors who are living unknown life do the people of this article support them or help them in any way.Actually it is Canada that should have this problem about AK working in India paying his taxes here and supporting some good causes in India .Writer Saab khali pet bhajan nahi hota hai.
sir aap log to kl ko ye bi likh skte ho ki T.V. k kisi channel pe NATIONAL ANTHEM chl rha tha aur maine T.V. off kr diya isliye mai DESHDROHI hoon .
Aamir khan TV channel pr ro kr Crore’s le rha vo aapko ni dikh rha .
Isse ghatiya article aaj tak nhi padha maine .Or ye prove karta h ki aap ek hater h …..Or ha mai akshay kumar ka fan hu …….Or agar apne career ke liye uss time akshay ne canada ki nagrikta li to usme kya problem h ,wo koi superstar ka beta nhi tha nepotism wala jo kuch na bhi kare to maje kar skta h …..Uske saamna uska future tha….Or fir desh ke liye bharat ke veer ka idea bhi unhi ka h …..Or ek baat or- iss desh ko bhi akshay kumar se itni si bhi sikaayat nhi h ……Sirf tum jaise haters ko chhod ke