अर्चना कुमारी। झारखंड के रांची में मुस्लिम असामाजिक तत्वों ने हिंदुओ की आस्था पर चोट किया। मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में चार मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है।
अराजक तत्वों ने मंदिरों में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। इसको लेकर स्थानीय हिंदू लोगों में बहुत आक्रोश है। यहां के ग्रामीणों ने बताया कि मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में मौजूद देवी मंडप, शिवजी और दो बजरंगबली के मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया। बताया जाता है, आपसी सौहार्द को भंग करने के उद्देश्य से वहां स्थापित प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग रांची–डालटेनगंज मार्ग नेशनल हाईवे – 75 को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।
बिगड़ते हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो, खलारी डीएसपी अंकित राय के साथ-साथ मांडर सीओ, मांडर के सर्किल इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया है। असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है।लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया है।