अर्चना कुमारी। महाकाल के नगर उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुआ है और पुलिस आरोपियों को पकड़ना तो दूर उसका पता नही लगा पाई है। लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं। ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्ची को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया । बच्ची अब खतरे से बाहर है। उसने मां के साथ भी गलत काम होने की बात पुलिस को बताई है, लेकिन उसकी मां कहां है और वह उज्जैन तक कैसे आई? इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है।
ना ही पुलिस को पूरी घटना का पता लगा है,बताया जाता है ,महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची सोमवार शाम घायल हालत में मिली थी। कपड़े खून से सने थे। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है।पूरा मामला क्या है,अभी पता नही लेकिन अर्धनग्न बच्ची सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही। इसके सीसी टीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं। वह पूरे आठ किलोमीटर चलती गई। कुछ लोगों ने देखा भी, लेकिन किसी ने उसकी मदद न की ।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि बच्ची प्रयागराज की रहने वाली है। आगे जांच के लिए एसआईटी गठित की है। बच्ची ठीक से ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है कि घटना कहां हुई।लेकिन पता चला है नवालिग बच्ची पूरे ढाई घंटे तक भटकती रही। उसने मदद भी मांगी। उसकी किसी ने मदद नहीं की। फुटेज में एक ऑटो रिक्शा हाटकेश्वर मार्ग पर दिखाई दिया है, जिसमें एक व्यक्ति भी पीड़िता के साथ दिखा है। फुटेज की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात को ऑटोवाले को खोज निकाला।
हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि बच्ची नीलगंगा थाना क्षेत्र में सिंहस्थ बायपास के सांवराखेड़ी मार्ग, तिरूपति ड्रीम्स, हाटकेश्वर विहार कॉलोनी समेत चिंतामण ब्रिज मार्ग पर घूमती रही। फुटेज में बच्ची सोमवार सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर तिरूपति ड्रीम्स कॉलोनी में पैदल जाती दिखी है।
इस दौरान सुबह कॉलोनी के एक वृद्ध ने उससे पूछा भी कि क्या हुआ है तो वह इतना ही बोली कि कुछ लोग मेरे पीछे लगे हैं। इसके बाद वह रुकी नहीं, वह तेजी से चलती गई। पुलिस संबंधित व्यक्ति तक भी पहुंची और बच्ची से हुई बातचीत के बारे में पता किया। इससे ये सामने आया कि वह दरिंदगी का शिकार होने के बाद जान बचाकर निकली और उसे समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाए और किससे मदद मांगे। मध्यप्रदेश पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क कर परिवार का पता करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने आशंका जताई मां बेटी से रेप हुआ हो, पुलिस फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान बायपास मार्ग से निकले भारी वाहनों की भी डिटेल निकलवाई जा रही है। इसमें हाटकेश्वर मार्ग के फुटेज में कुछ सुराग लगे हैं। आशंका है बायपास एरिया में बच्ची हैवानियत की शिकार हुई है। वह एक व्यक्ति का चावल नाम भी बोल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। उन्होंने पीड़ित को एक करोड़ रु. की आर्थिक मदद देने की मांग की। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘ऐसी जघन्य घटना प्रशासन और समाज के माथे पर कलंक है।