अर्चना कुमारी। ये अवैध रिश्ते की कहानी है जिसमे 35 वर्षीय सूबे सिंह को मौत के घाट उतारा गया। उसका शव घर के बॉथरूम में पाया गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि पत्नी इस बात से ज्यादा परेशान नहीं दिखी।लेकिन मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई सन्न्न रह गया। राजस्थान के अलवर में चाची और भतीजे पर प्यार का नशा इस कदर चढ़ा कि चाची के साथ मिलकर भतीजे ने सूबे की हत्या कर दी। इसका खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया है।
मामला, अलवर जिले सदर थाना के किथूर गांव का है। यहां पर 6 दिन पहले संदिग्ध हालत में 35 वर्षीय सूबे सिंह नाम के व्यक्ति की मौत हुई थी। शव घर के बॉथरूम में पाया गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि पत्नी इस बात से ज्यादा परेशान नहीं दिखी। इसके बाद सामान्य मौत मानकर परिजन सूबे सिंह का अंतिम संस्कार करने पहुंचे।
इस दौरान परिवार के अन्य लोगों को सूबे सिंह के गले पर चोट के निशान दिखाई दिए। इस दौरान परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मना किया और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही परिवार के लोगों ने सूबे सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।
लेकिन पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पत्नी से पूछताछ की गई। उन्होंने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया। पुलिस फिर परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ करती रही। मामले में मृतक की पत्नी मीना प्रजापत व भतीजे गोविंद पुत्र रामचंद्र प्रजापत को किथर गांव से गिरफ्तार किया है।दरअसल दोनो ने गिरफ्तारी के बाद हत्या की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला प्रेम- प्रसंग का है। भतीजे व उसकी चाची के अवैध संबंध थे। प्यार में बाधा बन रहे सूबे सिंह को दोनों किसी तरह से रास्ते से हटाना चाहते थे। इसलिए दोनों ने मिलकर सूबे सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को बॉथरूम में फेंककर ऐसा दिखाने का प्रयास किया कि उनका गिरने या हार्ट अटैक से मौत हुई है।
पुलिस लगातार जांच करती रही। कई सवालों के जवाब पत्नी की ओर संतोषजनक नहीं मिले। पुलिस अब समझ चुकी थी कि हत्या में पत्नी की भूमिका है। फिर पुलिस ने इसकी गहनता से जांच की, जिसके बाद मामला आईने की तरह सामने आ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।