अर्चना कुमारी । बीजेपी विधायक पिछले दिनों एकनाथ शिंदे गुट के नेता को थाने में गोली मारी थी और अब उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बाद में हमलावर ने आत्महत्या कर ली। मुंबई शहर के दहिसर इलाके में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता की गोली मारकर हत्या की गई। उस समय पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर लाइव कर रहे थे। गुरुवार रात को फेसबुक लाइव के दौरान उन्हे कम से कम पांच गोलियां मारी गयी।
बाद में उन्हें तत्काल दहिसर के एक अस्पताल में ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान घोसालकर की मौत हो गयी। अभिषेक घोसालकर उद्धव गुट के पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि अभिषेक घोसालकर को तीन गोलियां लगीं थी। इस घटना के कथित हमलावर मॉरिस नोरोन्हा ने भी खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी भी मौत हो गई।
जांच में पता चला कुछ देर पहले अभिषेक और मॉरिस साथ फेसबुक लाइव कर रहे थे। इस बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गयी। कथित तौर पर मॉरिस ने अचानक अभिषेक पर पांच गोलियां दागी और फिर खुद को भी गोली मार ली। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गयी है।
कहा जा रहा है कि वारदात के पीछे पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से मुंबई शहर में सनसनी फ़ैल गयी है जबकि मॉरिस मुख्यमंत्री के साथ कई बार देखा गया था। शिव सेना ने इसे साजिश बताया लेकिन आरोपी पक्ष इससे इंकार किया।