अर्चना कुमारी। शेख आजाद पहले तो एक हिंदू लड़की को अपने जाल में फंसाया फिर उसका शोषण करना शुरू कर दिया । इससे पहले दोनों ने शादी किया और इनका जल्दी ही तलाक भी हो गया लेकिन अब पत्नी के कोर्ट में तलाक लेने से नाराज एक युवक ने नशे में धुत होकर हिंदू पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी पूर्व पत्नी के घर पहुंचा और वहां उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।
महिला ने विरोध किया तो आरोपी अचानक धारदार हथियार से उसके पेट में हमला कर दिया। देश की राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़िता वर्षा (27) को नजदीकी जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक वर्षा अपने परिवार के साथ ई-ब्लॉक सीमापुरी में रहती है। करीब एक साल पहले वर्षा ने शेख आजाद नामक युवक से शादी की थी। बताया जाता है कि शादी के बाद दोनों के बीच विवाद रहने लगा। बताया जाता है कि लड़ाई झगड़ा बढ़ा तो मामला कोर्ट में पहुंचा। करीब पांच माह पूर्व सहमति से दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।
इसके बाद वर्षा ने अपने माता-पिता के घर पर रहना शुरू कर दिया। आरोप है रविवार दोपहर के समय वर्षा अपने घर पर मौजूद थी। इस बीच आरोपी पूर्व पति वहां पहुंचा। उसने आते ही वर्षा से गाली-गलौज शुरू कर दी। उसका कहना था कि वर्षा का किसी और से चक्कर था। इसलिए उसने उससे तलाक लिया। कहकर आरोपी ने धारदार हथियार निकालकर पूर्व पत्नी पर हमला कर दिया। कई वारकर कर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है