अर्चना कुमारी। गुजरात के मोरबी में पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में मोहम्मद वली नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति ने एक हिंदू युवक राजेश की हत्या कर दी। इस हत्या से मोरबी क्षेत्र में स्थानीय हिंदू समुदाय और संगठनों में भी काफी आक्रोश है। यहां बीजेपी सरकार है,जिसे मुस्लिम तुष्टिकरण त्रिप्तीकरण के लिए जाना जाता है।
आरोप है आरोपी सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है और उसे प्रशासन का मदद हासिल है। आरोपी मोहम्मद वली जाम ने ने एक हिंदू युवक राजेश गडवी को मारा। 7 नवंबर, 2023 को मोरबी के लाभनगर इलाके का निवासी मुहम्मद वली जाम का पटाखा जलाने को विवाद हुआ था। राजेश गढ़वी बीच-बहस में समझौते की पेशकश करने के लिए आगे आए, तो मोहम्मद वली चाकू निकालकर राजेश गढ़वी के सीने में घोंप दिया।
इसके बाद, गंभीर हालत में गढ़वी को शुरू में मोरबी के नजदीकी अस्पताल ले जाया उन्हे राजकोट लाया गया लेकिन, राजकोट पहुँचने के बाद भी राजेश की हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। इस मामले में हत्या के बाद ही पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और राजेश गढ़वी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना से नाराज स्थानीय हिंदू सदस्यों ने जिलाधिकारी से मिलकर गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण के तहत सख्त सजा की माँग की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। उसने सरकारी जमीन पर भी अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।