अर्चना कुमारी। दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर रिश्तों का कत्ल कर दिया गया।पहले मामले में शास्त्री पार्क में बड़ी बहन ने छोटी बहन पर गोली चला दी। गोली बहन को नहीं लगी, लेकिन छर्रे उसके चेहरे पर जा लगे। बड़ी बहन को लगा कि यह मरी नहीं तो उसे तमंचे की बट से उस पर हमला कर दिया।
पीड़ित शुमाएला (20) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में इसकी बड़ी बहन सोनू (30) को गिरफ्तार कर लिया है। शुमाएला अपने परिवार के साथ बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क एरिया में रहती है। इसके परिवार में पति नसीम व अन्य सदस्य हैं। नसीम के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, वह जेल में बंद है। घर के पास ही शुमाएला की बड़ी बहन सोनू रहती है। इसके परिवार में पति अशफक व अन्य सदस्य हैं।
सोनू को शक था कि शुमाएला का उसके पति के साथ संबंध है। इसी बात पर दोनों में अनबन रहती थी। आरोप है कि बुधवार शाम करीब 6.30 बजे सोनू शुमाएला के घर पहुंची। अंदर घुसते ही उसने उस पर तमंचा तानकर गोली चला दी। गोली के छर्रे उसे लगे। बाद में वह तमंचे की बट से हमला कर फरार हो गई।शोर-शराबा होने पर शुमाएला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बड़ी बहन को दबोच लिया। दूसरे मामले में इदरीस परिवार के साथ जेजे कालोनी वजीरपुर में रहता है।
इसकी बहन की 10 साल पहले शमशाद नामक युवक से शादी हुई थी। शादी के बाद से शमशाद इदरीस की बहन को परेशान कर रहा था। इदरीस जीजा के घर पहुंचा। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इदरीस ने जीजा को गाली दे दी। इसी बात पर उसने उसके गले में कैंची घोंप दी। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है