अर्चना कुमारी। देश में मुस्लिम अतिक्रमण से हल्द्वानी जला अब बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए बनवाए गए घरों पर अवैध कब्जा हो गया है। सूत्रो ने दावा किया करीब 125 से ज्यादा मकानों पर मुस्लिम समुदाय के लोग कब्जा करके उसमें अवैध रूप से रह रहे हैं। हैरानी की बात है बीजेपी के शासन वाले उन मकानों में गुंबद बनाकर उसे मस्जिद-मजार का रूप दे दिया गया है और इसमें झाड़-फूँक किया जा रहा है।
बताया जाता है नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड संख्या 43 देवरीखुर्द में साल 2013 में हाउसिंग बोर्ड ने 400 प्रधानमंत्री आवास बनवाए गए थे। जिनके पास घर नहीं थे, उन परिवारों को 335 आवास आवंटित किए गए। इसके अलावा बाकी बचे हुए 65 मकानों पर नगर निगम ने ताला लगा दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे बाहरी लोग आए और इन 65 मकानों के ताले तोड़कर उसमें रहने लगे। जिन 335 परिवारों को मकान आवंटित किए गए थे, उनमें से 60 परिवारों को डरा-धमकाकर उनके मकानों पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया। इसके बाद इन मकानों में अवैध निर्माण करके उनमें गुंबद बनाकर इस्लामी पहचान दे दी गई।
यहां इसके साथ ही झाड़-फूँक का काम शुरू है। रुहानी और जिस्मानी तकलीफों को दूर करने का क्लीनिक खोल जल्द ठीक होने का यहां दावा किया जाता है। यहाँ के मकान नंबर 199 और 200 में मजार नुमा आवास बनाकर झाड़-फूँक की जाती है। कागज पर दोनों मकान शंकर धरु और सुखदेव के नाम पर आवंटित हैं।लेकिन इन दोनों मकानों में कब्जा करके जाकिर खान रह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिम भी पहुँचते हैं। स्थानीय लोगों कहना है कि प्रधानमंत्री आवास के ज्यादातर मकानों को बेच दिया गया है।
लेकिन प्रावधान कहते हैं कि इन मकानों को बेचा नहीं जा सकता है। ये भी दावा किया गया है ज्यादातर मकानों में लोग अवैध कब्जे करके रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ के 125 से अधिक मकानों पर अवैध कब्जा कर रखा गया है। यहाँ बाहरी लोगों की आवाजाही लगी रहती है।हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अध्यक्ष बीपी सिंह कहना है कि प्रधानमंत्री आवास में पिछले कुछ सालों से मजार बना दिया गया है और उसकी आड़ में असामाजिक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।
यहां पर तालापारा के लोग आकर शराबखोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि देवरी खुर्द में बांग्लादेश और उत्तर प्रदेश के लोग रह रहे थे, लेकिन उनका वेरीफिकेशन तक नहीं किया गया है। यहाँ बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनके पास न तो वोटर आईडी कार्ड है और न ही राशन कार्ड है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन से यहां रहने वाले लोगों का सत्यापन करने और अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन से मजार को हटाने के लिए भी कई बार मांग की जा चुकी है।निगम कार्यपालक अभियंता सुरेश बरूआ ने कहा कि देवरी खुर्द के प्रधानमंत्री आवास में अवैध निर्माण की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में बदलाव करना गलत है। इस मामले में कब्जाधारियों को नोटिस जारी करके अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रो ने बताया यहां लव जिहाद का मामला भी सामने आया था जब 13 साल की एक किशोरी को इमरान नाम के एक शख्स ने झांसा देकर उत्तर प्रदेश भगा ले गया था। लेकिन, हिंदू संगठनों के प्रयास के बाद पुलिस ने बच्ची 10 फरवरी 2024 को बरामद कर लिया था।