सुरेश चिपलूनकर। यदि आपको लगता है कि भारतीय पासपोर्ट की ताक़त पिछले 9-10 साल में मज़बूत हुई है तो आप ग़लत साबित हो सकते हैं… दुनिया भर में ख्यात हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार भारत के पासपोर्ट की ताक़त 2013-2014 के बाद से कम हुई है। ….2013 में भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग 74 और 2014 में 76 थी, वहीं अब 2024 में इसकी रैंकिंग गिरकर 80 पहुँच गई है।….
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स क्या है, यह जान लें… यह दुनिया के सबसे अधिक यात्रा के अनुकूल पासपोर्टों की रैंकिंग करता है। इसने हाल ही में 2024 के लिए अपनी सूची जारी की है। इसमें यूरोपीय देश फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन और एशिया के जापान और सिंगापुर नंबर एक स्थान पर हैं। अर्थात इन सभी देशों की रैंकिंग 1 है। यानी इन देशों से जाने वाले यात्री को सर्वाधिक सम्मान, सुरक्षा एवं वीज़ा नियमों में ढील के आधार पर देखा जाता है…
भारत से ज़्यादा मालदीव के पासपोर्ट वालों को वीजा फ्री देशों में पहुँच है… इस रैंकिंग में मालदीव 58 वें स्थान पर है… चीन 62, भूटान 87, म्यांमार 92, श्रीलंका 96, बांग्लादेश 97, और नेपाल 98वें स्थान पर है। सूचकांक में निचले स्थान पर पाकिस्तान (101), इराक (102), सीरिया (103) और जबकि सबसे खराब एवं असुरक्षित पासपोर्ट अफगानिस्तान (104) का हैं।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स सूचकांक में 227 गंतव्य और 199 देशों के पासपोर्ट शामिल होते हैं। इसमें विभिन्न पासपोर्टों को उन गंतव्यों की संख्या के अनुसार रैंक किया गया है, जहां उन पासपोर्टों के धारक बिना पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते हैं या आगमन पर वीजा, विजिटर परमिट का लाभ उठा सकते हैं।
2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने टाइम्स नाउ को अपने साक्षात्कार में यह बयान दिया था कि, ‘जो लोग विदेश जाते-आते रहते हैं, उन्हें मालूम हो कि आज भारत के पासपोर्ट की जो इज्जत है… भारत के पासपोर्ट की जो ताकत है, शायद ही पहले कभी इतनी ताकत किसी ने अनुभव की होगी।’ (जबकि 2013-2014 में भारत के पासपोर्ट की ताकत आज से कहीं अधिक थी).
वर्ष 2013 में भारत 74वें और 2014 में 76वें स्थान पर था… यह 2015 में 88वें, 2016 में 85वें, 2017 में 87वें, 2018 में 81वें, 2019 व 2020 में 82वें, 2021 में 81वें, 2022 में 87वें, 2023 और 2024 में 80वें स्थान पर रहा…
===============
नोट :- पिछले 12 वर्षों के “मजबूत शासन” में सोलह लाख से अधिक भारतीयों ने भारत के पासपोर्ट को त्याग दिया है… और विदेशों की नागरिकता ले ली…