आईएसडी नेटवर्क। सोमवार देर रात पोर्न फिल्म मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा से रातभर पूछताछ चलती रही। क्राइम ब्रांच ने इस केस में नवी मुंबई से रेयान जॉन नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा और रेयान जॉन को न्यायालय में पेश करने वाली है। इस बीच इस केस में एक नया खुलासा सामने आया है। एक मॉडल ने कुंद्रा पर आरोप लगाया है कि उसने न्यूड ऑडिशन के लिए दबाव बनाया था।
इस मुद्दे पर Sandeep Deo का Video
सागरिका शोना सुमन नामक एक मॉडल ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उमेश कामत ने राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हॉउस में बनने वाली वेब सीरीज में न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा था। सागरिका ने कहा कि उस समय वे इसे एक बुरा अनुभव समझकर भूल चुकी थी लेकिन मीडिया में चल रही ख़बरों के बाद उन्होंने तय किया कि संसार को राज कुंद्रा की वास्तविकता पता चलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये बॉलीवुड में संघर्षरत किसी भी लड़की के लिए एक अच्छा सबक होगा। सागरिका ने कहा कि लड़कियों को खुलकर बताना चाहिए कि उनके साथ क्या हो रहा है। जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा ने हॉटशॉट्स नाम से एक ग्रुप बना रखा था। बताया जा रहा है कि पोर्नोग्राफी के इस धंधे के तार लंदन से जुड़ रहे हैं। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को और भी लोगों के शामिल होने का संदेह है। पोर्न के इस धंधे में कुंद्रा के साथ लंदन निवासी प्रदीप बख्शी भी शामिल है।
अंधेरी वेस्ट में पोर्न फिल्मों के रैकेट में महिलाओं के शोषण के संबंध में अभिनेत्री सागरिका शोना सुमन की पीसी
Originally tweeted by Bebak News (@bebaknews2) on February 11, 2021.
प्रदीप कुंद्रा का ही साथी है। क्राइम ब्रांच ने एक व्हाट्सएप चैट भी बरामद की है। इस चैट में पोर्न फिल्म के रेवेन्यू के बारे में चर्चा हो रही है। व्हाट्सएप ग्रुप में इस बात की भी चर्चा होती है कि पोर्न फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री को कितना धन देना है, कमाई कैसे बढ़ानी है, बिजनेस कैसे बढ़ाना है आदि।
प्रदीप बख्शी लंदन में रहता है और कुंद्रा का बिजनेस पार्टनर है। ये भी पता चला है कि सागरिका ने फरवरी माह में ही प्रेस वार्ता कर राज कुंद्रा पर पोर्न रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया था लेकिन फिर भी मामला छह माह तक दबा रहा। एक ख्यात व्यक्ति पर इतना बड़ा आरोप लगाया गया लेकिन मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था।