अर्चना कुमारी। दिल्ली में 41 साल का पड़ोसी ब्लैकमेल कर 13 साल की किशोरी की अस्मत लूट रहा था। किशोरी ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शाहिद (41) को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी का दावा था कि उसने किशोरी का कपड़े बदलते समय वीडियो बना लिया।
इसके बाद वह किशोरी को वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी ने कई बार किशोरी के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता अपने परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं।
पीड़िता पास के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी शाहिद किशोरी की बिल्डिंग में किराए पर रहता है। वह पेशे से कारपेंटर है। पीड़िता ने अपने परिवार को आरोपी की हरकतों के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उससे कहा कि उसके पास उसके कपड़े बदलते हुए फोटो और वीडियो हैं। वह इनको सोशल मीडिया पर डाल देगा। ब्लैकमेल कर आरोपी ने जबरन उसकी अस्मत लूटी। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा आरोपी पिछले काफी समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
छात्रा का बयान लेने के बाद पुलिस ने महिला आयोग के काउंसलर को थाने बुलाया। बाद में उसकी काउंसलिंग कराने के बाद मेडिकल के लिए भेजा। बाद में मामला दर्ज कर आरोपी शाहिद को न्यू अशोक नगर इलाके से पकड़ा गया है