अर्चना कुमारी। जानवरों की तरह लड़की के घुटनों को मोड़कर लोहे का एक रॉड फंसाया गया था। इसके नीचे से हाथ लाकर लड़की को बांधा गया फिर लड़की के घुटनों को मोड़कर लोहे का एक रॉड फंसाया गया था। इसके नीचे से हाथ लाकर लड़की को बांधा गया और चेहरा जला दिया गया था। अब पुलिस ने दावा किया है लड़की बांग्लादेश की थी और उसका शव पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत व बांग्लादेश सीमा के पास मिला था। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ । बंगाल पुलिस ने महिला की नृशंस हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसकी पहचान नोशर मिल्स के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया शव पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हाथ-पैर बंधे, गला कटा हुआ और जला हुआ चेहरा मिला था। एक अधिकारी का कहना है शव मंगलवार सुबह उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर सीमा क्षेत्र के पास गुनराजपुर गांव में पाया गया और शुक्रवार को गिरफ्तारी की घोषणा की गई।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक युवा बांग्लादेशी महिला है, जो मुंबई में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पुलिस अधीक्षक जॉबी थॉमस एसके ने कहा कि महिला बांग्लादेश में अपने घर लौट रही थी और हो सकता है कि पैसे के लिए उसकी हत्या कर दी गई हो।
ऐसे लोग आम तौर पर बांग्लादेश लौटते समय अच्छी मात्रा में पैसे और गहने ले जाते हैं।
लेकिन पीड़ित के बैग में कुछ भी नहीं मिला, जो शव के पास रखा गया था। इसलिए, हमें संदेह है कि हत्या से पहले उससे लूटे गए थे। पुलिस को लड़की के बैग से बांग्लादेश के फरीदपुर के पते वाला एक चश्मे का डिब्बा मिला, जिससे उन्हें उसकी पहचान सुनिश्चित करने में मदद मिली। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने पहले ही उसके परिवार के सदस्यों से बात कर ली है।
वे यहां आएंगे। गुरुवार रात स्वरूपनगर पुलिस स्टेशन के तहत भिखारी गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।पुलिस ने बताया यकीन नहीं है कि पीड़िता ने कानूनी रूप से भारत में प्रवेश किया था या नहीं। हमें उम्मीद है कि उसके परिवार के सदस्यों के ढाका से यहां पहुंचने के बाद हमें इस बारे में जानकारी मिलेगी।फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया है और कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है