KGF के तीन कोर्स तैयार हो चुके हैं। एक #sattology के साथ मिलकर चलाया जाएगा। दूसरा, एक साल का डिप्लोमा संपूर्ण सनातन धर्म को समझाने के लिए होगा। तीसरा, हिंदू राजनीति पर एक सर्टिफिकेट कोर्स (६ माह) पढ़ाया जाएगा। पहले यह आनलाइन आरंभ किया जा रहा है, उसके बाद हम आफलाईन जाएंगे। अन्य कोर्स और शस्त्र प्रशिक्षण का चरण आगे आएगा। अभी एक मंदिर लीज पर लिया गया है। भविष्य में लैंड लेकर आश्रम का निर्माण भी किया जाएगा।
अभी दो कोर्स के नोट्स पर काम कर रहा हूं। अतः आने वाले समय में #ISDLive (रात 9 बजे) & #JwsdLive (सुबह 9 बजे) का समय बदलेगा। मेरा पूरा दिन अब हिंदू शास्त्रों के अध्ययन में व्यतीत हो रहा है, इसलिए बार-बार दिमाग को स्विच करना मुश्किल होता जा रहा है। न्यूज पर फोकस मेरा कम होता जाएगा। इस रोज के चकल्लस से वैसे भी दूरगामी परिणाम नहीं निकलने वाला है। न्यूज में भी वर्तमान को इतिहास से जोड़ कर बताने पर ध्यान केंद्रित होगा।
मेरा सारा फोकस अब Kurukshetra Gurukulam Foundation (KGF) है। आप सभी को समय बदलने के कारण असुविधा होगी, परंतु भविष्य में प्रक्षिशित होकर आप ही बड़ा परिणाम देने वाले साबित होंगे। विश्वास कीजिए। धन्यवाद!
#sandeepdeo