
बांग्लादेश में मिली भगवान विष्णु की एक हज़ार वर्ष प्राचीन मूर्ति, छुपाकर रखी थी
आईएसडी नेटवर्क। बांग्लादेश में भगवान विष्णु की एक मूर्ति बरामद की गई है। प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि ये मूर्ति लगभग एक हज़ार वर्ष प्राचीन है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने ये मूर्ति क्यूमिला जिले के बोरो गोआली गांव से बरामद की है। ये मूर्ति एक शिक्षक ने अपने घर में छुपाकर रखी थी।
गुरुवार को बांग्लादेश से ये चौंकाने वाला समाचार आया कि पुलिस ने एक प्राचीन मूर्ति बरामद की है। बताया जा रहा है कि अब से एक माह पूर्व अबू युसूफ नामक शिक्षक को ये मूर्ति एक खुदाई के दौरान मिली थी। युसूफ ने इसे पुलिस को देने के बजाय अपने घर में छुपा लिया था। विष्णु की ये प्राचीन प्रतिमा काले पत्थर की बनी हुई है।
इसकी ऊंचाई लगभग 23 इंच और चौड़ाई 9.5 इंच है। किसी ने समीप के पुलिस थाने पर इस बात की गुप्त सूचना दी थी कि युसूफ ने अपने घर में कोई पुरातात्विक महत्व की वस्तु छुपा रखी है। सोमवार को पुलिस ने छापामारी कर ये प्राचीन मूर्ति बरामद कर ली। इस मूर्ति के बारे में जानकारी देते हुए चट्टोग्राम संभागीय पुरातत्व विभाग के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक अताउर रहमान ने कहा कि भगवान विष्णु की ये मूर्ति पुरातात्विक दृष्टि से बहुत मूल्यवान है।
उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए बताया कि मूर्ति एक हज़ार वर्ष से भी अधिक प्राचीन है। जानकारी के अनुसार इस मूर्ति को सरंक्षण के लिए मैननाती संग्रहालय भेजा जाएगा। विगत दस वर्ष में भारत के आसपास के देशों में लगातार हिन्दू पुरासामग्री प्राप्त हो रही है।
विष्णु भगवान की मूर्ति मिलने से पूर्व रुस में भी एक काले पत्थर की मूर्ति खुदाई में प्राप्त हुई थी। ये काली माँ की मूर्ति थी। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के साथ रुस में भी प्राचीन काल में हिन्दुओं की संख्या अधिक हुआ करती थी। बांग्लादेश में प्राप्त मूर्ति को संग्रहालय में ले जाने के पश्चात विशेषज्ञों को सौंपा जाएगा। पुरातत्वविद इसकी कार्बन डेटिंग से पता लगाएंगे कि मूर्ति कितनी पुरानी है।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284