अर्चना कुमारी ये दिल्ली क्या दिलवालो की शहर अब भी बचा है जब पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ निर्भया जैसी हैवानियत किया गया।
डेस्क बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने स्कूल के भीतर छात्र को बुरी तरह पीटने के बाद डंडा उसके प्राइवेट पार्ट (गुदा मार्ग) में डालकर घुमा दिया।
बाद में छात्र को जान से मारने की धमकी देकर जुबान बंद रखने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह स्कूल में ही पढ़ने वाली उसकी बहन के साथ भी ऐसा ही करेंगे।
छात्र ने किसी को कुछ नहीं बताया।बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नोएडा के एक अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने पर पता चला कि प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने से छात्र की आंत फट गई है। उसका ऑपरेशन हुआ। अब छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग कर रहा है।
पुलिस ने 14 वर्षीय छात्र का बयान लेकर कुकर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। छात्र का अभी एक ऑपरेशन और होना है। परिजन उसकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।
स्कूल प्रशासन की ओर से अब तक घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराई गई है। पीड़ित छात्र अपने परिवार के साथ मयूर विहार फेज-3 में रहता है। इसके परिवार में मां के अलावा दो बड़ी बहनें हैं। चार साल पहले पिता की बीमारी के बाद मौत हो गई थी। घर में एक बड़ी बहन नौकरी करती है, उससे ही घर का खर्चा चलता है।
पीड़ित छात्र न्यू अशोक नगर के एक पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है।घटना के दिन पीड़ित का हिन्दी का पेपर था। लंच ब्रेक में पीड़ित छात्र अपनी क्लास का डेस्क बजाने लगा। इस बात पर मॉनिटर पीड़ित को धमकाने लगा। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मॉनिटर ने अपने दोस्त को बुलाकर पीड़ित की पिटाई कर दी।
बात क्लास टीचर तक पहुंची तो दोनों से सॉरी बुलवाकर समझौता करवा दिया गया। बाद ने पीड़ित को बुलाकर स्कूल के पीछे सीनियर विंग की ओर ले गया।
आरोप है कि वहां मॉनिटर के दोस्त व तीन-चार अन्य लड़कों ने पहले पीड़ित को डंडे से पीटा। बाद में उसकी पेंट उतारकर जबरन उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर घुमा दिया। उसके पेट में तेज दर्द हुआ। दर्द सहन न होने पर उसने अपनी मां को पेट के दर्द के बारे में बताया।
डॉक्टरों ने उसके साथ कुकर्म की आशंका जताई। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया। इस दौरान छात्र बेहोश रहा। दो अप्रैल को उसे होश आया तो उसने मां को सारी बात बताई। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छात्र की अस्पताल में ही काउंसलिंग कराई। बाद में उसका बयान लेकर मामला दर्ज किया गया।