अर्चना कुमारी सांप्रदायिक वैमनस्यता एवं अशांति फैलाने का प्रयास तथा देशद्रोह के चर्चित बिहार में पटना के फुलवारीशरीफ कांड में अभियुक्त बनाए गए मोहम्मद मोरिफ के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
एनआईए ने मोहम्मद मोरिफ के खिलाफ यह आरोप पा भारतीय दंड विधान और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निरोधक अधिनियम की अलग अलग धाराओं में विशेष न्यायाधीश अभिजीत सिन्हा की अदालत में दायर किया है।
मामला फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या 827/2022, 12 जुलाई 2022 पर आधारित है। इस मामले में 22 जुलाई 2022 को एनआईए ने अपनी प्राथमिकी संख्या आरसी 31/2022 के रूप में दर्ज की है। अदालत में विशेष कांड संख्या 7/2022 के रूप में दर्ज है। एनआईए इस मामले में 17 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पा दाखिल कर चुकी है। सभी आरोपी जेल में बंद है।
आरोप के अनुसार, देश में अशांति फैलाने एवं आतंकवादी तथा गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा था। प्राथमिकी में 26 लोगों को नामजद एवं अन्य अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है।
फुलवारी शरीफ कांड में मोहम्मद मोरिफ के खिलाफ आरोप पत्र !
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
Leave a comment
Leave a comment