
अंडरवर्ल्ड के डर से सुशांत ने पचास सिम बदल डाली थी
सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में अब तक इंडस्ट्री के तीस महत्वपूर्ण लोगों से पुलिस घंटों पूछताछ कर चुकी है। सुशांत की मौत की गुत्थी उलझती ही जा रही है। रॉ के पूर्व अधिकारी एन के सूद ने अपने ताज़ा वीडियो में हैरतअंगेज़ खुलासे करते हुए इस बात पर बल दिया है कि सुशांत की हत्या की गई है और इसमें दाऊद गैंग के साथ इंडस्ट्री के ही कुछ लोग शामिल हैं। अपने ग्यारह मिनट के इस वीडियो में पूर्व रॉ अधिकारी ने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की भूमिका पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। जानिये सूद ने अपने वीडियो में क्या-क्या कहा है।
एन के सूद ने कहा कि मीडिया ने सबसे पहले प्रोपेगंडा शुरू किया कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है। मुंबई पुलिस के दावे को झुठलाते हुए सूद ने कहा कि इस हत्या के पीछे पेशेवर अपराधी हैं। दाऊद गैंग ने इस हत्या में मुख्य भूमिका निभाई है और इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों का सहयोग लिया गया है।
उन्होंने कहा ये सुनियोजित षड्यंत्र था। सुशांत की मौत से तीन दिन पहले उनके अपार्टमेंट एरिया के सभी सीसीटीवी कैमरे ऑफ क्यों कर दिए गए थे। उन्होंने भी इसी बात पर ज़ोर दिया कि सुशांत ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। मुंबई पुलिस ने बिना प्रेस नोट कैसे मान लिया कि सुशांत ने आत्महत्या की थी। उन्होंने बताया कि मौत से कुछ दिन पहले उनको धमकी वाले कॉल्स आ रहे थे। इसके कारण वे बहुत परेशान थे।
इन धमकियों के कारण कई बार वे रातों को घर से बाहर जाकर सोया करते थे। वे गाड़ी किसी सुनसान जगह पर लगाकर सो जाया करते थे। उन्होंने अपनी मौत से एक माह पहले पचास सिम बदल डाली थी। सूद ने बताया कि इससे पता चलता है कि सुशांत कितने डरे हुए थे। जब वे सिम बदलते थे तो धमकी देने वालों तक इस बात की जानकारी पहुँच जाती थी।
उन्होंने कहा कि इस हत्या में करोड़ों का खेल हुआ है और इसमें दाऊद गैंग की मिलीभगत भी है। सूद के मुताबिक बॉलीवुड में पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई भी इन्वाल्व है। ये लोग यहाँ से धन उगाह कर बड़े इवेंट ऑर्गनाइज करते हैं और इन इवेंट्स में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी शामिल होती हैं। उन्होंने दो नाम बताए हैं, अनिल मुशर्रत और राहत सिद्दीकी। इनके दाऊद और अंडरवर्ल्ड के साथ लिंक्स हैं। इनके लिंक्स बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी है।
सूद के मुताबिक संदिग्ध
सुशांत का नौकर
जब सुशांत ने आत्महत्या की तो उसका नौकर कहाँ गया था। सुसाइड से पहले नौकर से सुशांत ने एक गिलास जूस मांगा था। बाद में पुलिस से पूछताछ के दौरान नौकर ने स्टेटमेंट क्यों बदल दिया। सुशांत का नौकर सब जानता है। सम्भावना है कि वह भी हत्या में शामिल रहा होगा। उनके घर में एक कुत्ता भी था। जब अज्ञात लोग सुशांत को मारने उनके घर में घुसे तो कुत्ता नहीं था। संभवतः नौकर ने कुत्ते को हटा दिया होगा। घर की डुप्लीकेट चाबियाँ मिसिंग हैं। कौन ले गया चाबियाँ। ये बात भी नौकर जानता है कि चाबियाँ किसके पास हैं।
दूसरा संदिग्ध (फिल्म निर्देशक संदीप सिंह)
दूसरा शक संदीप सिंह पर जाता है। संदीप सुशांत का गहरा दोस्त था। संदीप सिंह लगातार सुशांत को फॉलो करता था और उसकी सारी खबरे अंडरवर्ल्ड तक पहुंचाता था। यहाँ तक कि सुशांत के सिम बदलने की बात भी उन तक संदीप सिंह द्वारा पहुंचा दी जाती थी। ये करण जौहर और सलमान खान को खबर देता था। कुछ लोग कहते हैं कि दाऊद गैंग के कहने पर संदीप सिंह ने सुशांत को मारा है।
तीसरी संदिग्ध ( रिया चक्रवर्ती)
सूद के मुताबिक मुकेश भट्ट ने सुशांत की मौत से पहले रिया को कॉल कर कहा कि वहां से जल्द से जल्द निकल जाओ। इसके बाद रिया तुरंत सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं।मुकेश को पता था कि सुशांत के साथ ऐसा कुछ होने वाला है। सुशांत के गले में जो हरा कपड़ा मिला था, वह रिया का था। किसी ने पुलिस जांच को प्रभावित करने के लिए ऐसा जानबूझकर किया था।
नोट : लेख में दिया गया विवरण रॉ के पूर्व अधिकारी एन के सूद द्वारा दिया गया है। इसमें इंडिया स्पीक्स डेली का कोई इनपुट नहीं है।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment
Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 9540911078