अर्चना कुमारी। हिंदू महिला मुस्लिम जिम ट्रेनर के जाल में तो फस गई और अब उसकी बेटी भी उसके निशाने पर थी। लेकिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शाहबेरी का है। जहां पर लव जिहाद करने वाले हारून को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हारून ने विधवा महिला से मोनू बनकर दोस्ती की।
उसके साथ संबंध बनाए। दबाव बनाकर पीड़िता का मतांतरण करा दिया। पीड़िता का नाम सना रख दिया था। वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अब आरोपी उसकी बेटी से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर महिला से उसकी थार गाड़ी, दो फोन व 19 लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने थार गाड़ी बरामद कर ली है। घटना में शामिल मोनू खान, सोनू खान, अलियार खान और राजू खान अभी फरार है। पुलिस चारों की तलाश कर रही है।
पीड़िता के पति की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। 2021 में जिम में उसकी मुलाकात हारून से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। हारून ने अपना नाम मोनू उर्फ नौनु बताया। उसको फर्जी आधार कार्ड दिखाया। 29 दिसंबर 2022 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक फ्लैट में ले जाकर हारून ने पीड़िता के साथ संबंध बनाए। आरोपित एक बार पीड़िता का अपहरण कर उसे ऋषिकेश ले गया।
आरोप है कि मन पीड़िता से भर गया तो पीड़िता की बेटी से संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी। हारून ने पीड़िता की बेटी को कई बार मोबाइल पर संदेश भेजे और दोस्ती का दबाव बनाया। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हारून को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार की तलाश पुलिस कर रही है।