अर्चना कुमारी । उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पूर्व में दंगे हुए थे और अब न्यू उस्मानपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में शुक्रवार दोपहर आठवीं कक्षा के छात्र की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस का कहना है मृतक की शिनाख्त सागर राघव (14) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल का ही एक छात्र सभी बच्चों के साथ झगड़ा करता था ओर वो मलेक्ष समुदाय से है। उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस परिजनों व प्रत्यक्षदशियों का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।
सूत्रो ने बताया सागर अपने परिवार के साथ गली नंबर-2, ब्रह्मपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता संजीव राघव उर्फ संजू, मां नीलम देवी, दो छोटी बहनें परी, यशीका, दादा ओमवीर, दादी गीता और एक दिव्यांग चाचा अतुल राघव है। संजीव पेशे से कार चालक हैं।
सूत्रो ने बताया सागर घोंडा एक पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था।शुक्रवार को वह स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद वह पैदल घर की ओर निकला। इस बीच रास्ते में डेढ़ गली-संत रविदास गली, ब्रह्मपुरी में आरोपी ने सागर को रोक लिया। आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। बाद में सर्जिकल ब्लेडनुमा हथियार से सागर के हाथ की नस काटने के अलावा उसके चेहरे और सिर पर हमला कर दिया गया।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। हमले में सागर अचेत हो गया। उसका काफी खून सड़क पर बह गया। पास में एक चाय वाले का लड़का सागर को जानता था।
उसने सागर के पिता को कॉल कर खबर दी। बाद में सागर को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।करीब चार बजे बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस अस्पताल पहुंची। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।इस घटना से परिजनों में गुस्सा है और उसकी मां ने आरोपी पर सख्त कारवाई की मांग की है।