आज मुरादनगर स्थित शीतल गिरी आश्रम में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक स्वामी हरि गिरी जी महाराज के मार्गदर्शन और अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी नारायण गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ सन्तो की सभा हुई जिसमें शीतल गिरी आश्रम में सनातन धर्म की रक्षा व दुष्ट शक्तियों के समूल विनाश हेतु सात्विक शक्तियों की उपासना के उद्देश्य से श्री महाकाली पीठ स्थापित करने का निर्णय लिया गया।सभा मे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को श्री महाकाली पीठ का पीठाधीश्वर घोषित किया गया।
सभा मे वृंदावन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महेशानंद गिरी जी महाराज,किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरी जी महाराज,पटियाला काली मंदिर से महामंडलेश्वर साध्वी भुवनेश्वर नन्दगिरी, दिल्ली गेट देवी मंदिर के महन्त गिरिशानंद गिरी जी महाराज सहित बहुत बड़ी संख्या में संत उपस्थित थे।
सभा की व्यवस्थाओं में भाजपा नेता संजीव त्यागी ने अपने साथियों साथ मुख्य भूमिका निभाई।सतपाल चौधरी,डॉ केशव त्यागी,डॉ उदिता त्यागी, अनिल यादव, राजेश पहलवान,रविन्द्र जी,आयुष त्यागी, सुशील जिंदल विनोद जिंदल गोपाल अग्रवाल मोहित त्यागी डॉ केशव त्यागी अरविंद भारतीय नितिन गोयल ललित गोयल राजपाल त्यागी महेश त्यागी बुध गोपाल जी अमरीश गोयल एसपी सिंह विनोद धनकर डीके त्यागी मोहित त्यागी सुमित त्यागी विकास त्यागी शिवकुमार त्यागी डॉक्टर सचिन लोकेश जाटव अखिलेश त्यागी बिंदु त्यागी सलोनी त्यागी संयोगिता त्यागी सतीश त्यागी अमरीश गोयल मुकेश प्रधान सोनू त्यागी अमरीश अलंकार अनुज प्रधान सुनील प्रधान संजय हीरो वाले जितेंद्र शर्मा आशु चौधरी, रविंद्र त्यागी शिवनाथ चौधरी मनोज शर्मा नरेश त्यागी अनेक गणमान्य व्यक्ति सभा मे उपस्थित थे।