आम ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल है। वैसे तो आम मीठा होता है लेकिन कई बार अलग-अलग किस्म का होने की वजह से यह स्वाद में भिन्न भी होता है। गर्मी के मौसम में आम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का फेवरेट होता है। इसी के साथ इसका इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन में भी किया जाता है। गर्मी के मौसम में मैंगो शेक, आम का अचार और आम की चटनी खूब चाव से खाई जाती है। गर्मी के मौसम में आम और कैरी की बहार आ जाती है। कच्चे आम से बनी खट्टी मीठी रेसीपीज सारे भारत में पसंद की जाती है। तो आईये आज हम आपको बतलाएंगे आम की खट्टमीठी बनाना। और आपने अभी तक हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो इसको लाइक/सब्सक्राइब और कमैंट्स जरूर करें और हमारे साथ नित नए रेसिपी जाने। धन्यवाद