अर्चना कुमारी राजस्थान के अलवर से शादीशुदा हिंदू महिला के साथ लव जिहाद किया गया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया है।
पहले कांग्रेस की सरकार थी तब बीजेपी वाले उन पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते थे लेकिन अब बीजेपी की सरकार है तब भी हिंदू महिलाओं के साथ वारदात में कोई कमी नहीं आई है।
इस मामले चोपानकी थानाधिकारी वीरेंद्र पाल ने बताया कि धर्म परिवर्तन और एससीएसटी व दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित पति संजय ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि मुस्लिम आरोपियों ने उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
इस घटना का विरोध करने पर घर में घुसकर आरोपियों ने उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट भी की थी। संजय ने बताया कि 13 अप्रैल की रात लगभग 7 बजे जाहेद उसके घर आया और उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाने लगा।
उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया तो जाहेद ने फोन कर नफीस, सोयब व वसीम को बुला लिया। पहले उसे गंदी-गंदी गालियां दी फिर जातिसूचक शब्द बोल अपमानित किया। इतना ही नहीं साथ जान से मारने की धमकी भी दी।
संजय का आरोप है कि जब उसके पिता ने उसे बचाने की कोशिश की तो जाहेद ने उन्हें भी पीटा जिससे उनका जबड़ा टूट गया। जाहेद ने कहा कि वो हर हाल में उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन करवा उसके साथ निकाह करेगा।
संजय कहना है कि जाहेद ने उसकी पत्नी का ब्रेन वॉस कर दिया है। जाहेद जो कहता है उसकी पत्नी और बेटी वही करती है। वह पत्नी और बेटी का धर्म परिवर्तन करना चाहता है लेकिन वो हिंदू धर्म और बीवी को नही छोड़ना चाहता।