आईएसडी नेटवर्क। अगस्त माह में एक ऐसी फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है, जिसकी विषयवस्तु धर्म परिवर्तन को लेकर है। ‘द कन्वर्जन’ की कथा वस्तु का अनुमान होने के बाद देशभर में दर्शक इस फिल्म को देखना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि विगत कुछ वर्ष से धर्म परिवर्तन के लिए विवाह का सहारा लिया जा रहा है। अपना धर्म दुसरा बताकर विवाह करना और फिर धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य करने का खेल अब देश के नागरिकों के सामने आ रहा है। ‘द कन्वर्जन’ देश में उभर रही इस महत्वपूर्ण समस्या को दिखाने का प्रयास करेगी।
फिल्म के निर्देशक विनोद तिवारी हैं। फिल्म की पृष्ठभूमि बनारस की दिखाई गई है। विनोद तिवारी के अनुसार फिल्म की कहानी लव ट्रेंगल दिखाती है किन्तु बबलू, देव और साक्षी की ये कहानी साथ ही साथ उन दुःखद पहलुओं को भी दिखाती है, जिनसे भारतीय विवाह प्रभावित हो रहे हैं। धर्म परिवर्तन की पीड़ा अधिकांश भारतीय प्रेम विवाहों में देखने को मिल रही है।
फिल्म में विंध्या तिवारी, प्रतीक शुक्ला और रवि भाटिया मुख्य कलाकारों के रुप में अभिनय करते दिखाई देंगे। फिल्म के अन्य कलाकारों में सपना चौधरी, विभा छिब्बर, सुनीता राजवर, अमित बहल, संदीप यादव, सुशील सिंह, विजय त्रिवेदी और मनोज जोशी के नाम प्रमुख हैं। फिल्म की कहानी वंदना तिवारी ने लिखी है।
संगीत अनामिक चौहान ने दिया है। फिल्म के निर्माता राज पटेल हैं। फिल्म के सह निर्माता भोजराज नवनानी और विपुल पटेल हैं। फिल्म Nostrum Entertainment Hub के मंच द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली है। फिल्म के प्रोमो में एक संवाद बहुत पसंद किया जा रहा है।
एक दृश्य में विंध्या तिवारी एक मंच से कहती दिखाई देती हैं ‘वे लोग तिलक और कलावा बांधकर हमारी बेटियों के साथ छलावा करते हैं, सुधर जाओ।’ दर्शकों का एक वर्ग इस फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्सुक दिखाई दे रहा है। फिल्म के मुख्य निर्माता राज पटेल ने बताया कि ये फिल्म अगस्त माह में ही प्रदर्शित करने के पुरे प्रयास चल रहे हैं।