अर्चना कुमारी। ईसाई मिशनरी के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। मेरे बेटे के जाल में फँसने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था। मेरी पत्नी शाम को पूजा करती थी तो वो आपत्ति जताता था।
उसे ईसाई बनने का भूत सवार था। उसका ब्रेन वाश किया गया की हिंदू धर्म छोड़ दे। यह कहना है उस पिता का जिसका बेटा एक महिला टीचर के जाल में फंस गया था।
उस पर 10वीं के छात्र पर धर्मांतरण और यौन संबंध बनाने का आरोप है। छावनी थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पीड़ित ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है।
आरोप है कि महिला टीचर ने कई अन्य छात्र-छात्राओं का स्कूल में धर्मांतरण कराया है। बच्चे के पिता ने बताया कि जब तक वो अपने बेटे को न्याय नहीं दिला देते, तब तक वो चुप नही होंगे।
उन्होंने बताया पुलिस को इस बारे में बताया लेकिन करवाई न होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में अदालत ने पहल करते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेज कर मामले की जानकारी दी है।