ऐसा पहली बार नहीं है कि कांग्रेस का कोई पदाधिकारी तस्करी करते गिरफ्तार हुआ है। महाराष्ट्र में मोहम्मद जामदारी की गिरफ्तारी से पहले भी कई कांग्रेस नेता सोना तस्करी से लेकर पुरानी मूर्तियां की चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले भी कांग्रेस के छात्र विंग (एनएसयूआई) के जिला सचिव एस्टन सीक्वेरा को पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे जैन तीर्थंकरों की वर्षों पुरानी मूर्तियां करोड़ों रुपये में बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन सब घटनाओं से लगता है कि कांग्रेस पार्टी सोना तस्करों और मूर्तियों के चोरों से भड़ी पड़ी है।
जब तक केंद्र में कांग्रेस और महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार थी, इन तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। इनकी चोरी और तस्करी जैसी करतूतें लोगों के सामने नहीं आ पाती थी। लेकिन अब जब केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में फड़नवीस की सरकार है तो इनकी सारी करतूतें बाहर आने लगी है, क्योंकि पुलिस कार्रवाई करती है, और वे पकड़े भी जाते हैं।
दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद जामदार को खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने गुरुवार की सुबह मुंबई पुलिस की मदद से सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने मौके पर उसके पास से 15 किलो सोना भी जब्त किया है। आरोप है कि मोहम्मद जामदार साल 2015 से सोना तस्करी का रैकेट चला रहा था। मुंबई पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसे गिरफ्तार करने के लिए डीआरआई के अधिकारियों और मुंबई पुलिस को 45 मिनट तक उसकी मर्सिडीज गाड़ी का पीछा करना पड़ा।
डीआराई के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस की मदद से सीएसटी से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक पीछा कर मर्सिडीज गाड़ी में सवार मोहम्मद जामदार को गिरफ्तार किया है। जामदार के पास से मौके पर ही 15 किलो सोना भी बरामद हुआ है। जामदार पर सोना तस्करी रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस ने जामदार को रिमांड पर लेने के लिए जो आवेदन दिया है उससे खुलासा हुआ है कि 2015 से चल रहे सोना तस्करी रैकेट का वह मास्टरमाइंड है। आरोप है कि जामदार ने दुबई से सोना तस्करी करने के लिए कई लोगों को कमीशन के आधार नौकरी दे रखा था। सभी को 20-20 हजार रुपये कमीशन के रूप में देता था।
खुफिया राजस्व निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही उन्होंने जामदार को अपने सहयोगियों के साथ देखा उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए उनसे मदद मांगी। पुलिस ने जैसे ही सीएसटी स्टेशन के पास उसे रुकने को कहा, मर्सिडीज कार में सवार जामदार वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस उसकी गाड़ी का करीब 45 मिनट तक पीछा करती रही। जब उसकी मर्सिडीज सी-लिंक टोला नाका के पास पहुंची, वहां पुलिस ने वैन के ‘बैरिकेड’ लगा कर उसे रोकने पर मजबूर कर दिया। अंत में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
URL: Congress is full of gold smugglers and antique thieves
Keywords: congress leader, gold smuggler, gold smuggling, mumbai, mumbai police, कांग्रेस नेता, सोना तस्कर, सोना तस्करी, मुंबई, मुंबई पुलिस,