भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अश्विनी उपाध्याय ने देश हित में केंद्र सरकार से पांच मांगों को लेकर एक अक्टूबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इस संदर्भ में उनका कहना है कि मां भारती के नाम पर पंचक्रांति महाभियान के तहत भारत बंद का आह्वान किया गया है। उनका कहना है कि हिंदुस्तान का बहुसंख्यक हिंदू समाज पिछले 70 साल से समान नागरिक संहिता के लिए संघर्ष कर रहा है। जबकि दुनिया के अन्य देशों में यह कार्य अल्पसंख्यक समुदाय कर रहा है! आशा करता हूँ कि बाबासाहब अंबेडकर सरदार पटेल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का यह सपना शीघ्र पूरा होगा। इसी हेतु मां भारती के नाम पर एक अक्टूबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है।
देश हित में अश्विनी उपाध्याय एक अक्टूबर को भारत बंद का आह्वान
मुख्य बिंदु
* भाजपा नेता तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अश्विनी उपाध्याय ने पंचक्रांति महाभियान के तहत किया आह्वान
* देश हित में केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण व देक देश एक विधान जैसे पांच मांगे मानने का किया अनुरोध
एक अक्टूबर को भारत बंद के आह्वान को लेकर उनका कहना है कि जब हमारा देश धर्म के आधार पर नहीं बल्कि संविधान के आधार पर चलता है तो फिर धर्म के आधार पर हिंदू मैरिज एक्ट, मुस्लिम मैरिज ऐक्ट और क्रिश्चियन मैरिज एक्ट का अस्तित्व अभी तक देश में क्यों? संविधान के आर्टिकल 44 के अनुसार सभी भारतीयों के लिए समान नागरिक संहिता क्यों नहीं?
देश हित में अश्विनी उपाध्याय एक अक्टूबर को भारत बंद का आह्वान
उन्होंने अपने पंचक्रांति महाभियान के तहत केंद्र सरकार से पांच मांगे पूरी करने को कहा है। उनकी ये पांच मांगें इस प्रकार हैं।
1. चीन की तर्ज पर जनसंख्या नियंत्रण कानून (हम दो हमारे दो) लागू किया जाए
2. आर्टिकल 35A और धारा 370 को समाप्त कर “एक देश एक संविधान” लागू किया जाए
3. भारत में रहने वाले 5 करोड़ रोहिंग्या और बंगलादेशी घुसपैठियों को निकाला निकाला जाए
4. सभी बच्चों के लिए समान शिक्षा और सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू किया जाए
5. भ्रष्टाचारियों, हवाला कारोबारियों, घूसखोरों, जमाखोरों, मिलावटखोरों, मानव तस्करों, नशे के सौदागरों तथा कालाधन, बेनामी संपत्ति और आय से अधिक संपत्ति रखने वालों की 100% संपत्ति जब्त करने और उन्हें आजीवन कारावास देने के लिए कानून बनाया जाए।
URL: Appeal for bharat band- A common code for the common man
Keywords: Constitution of India, Uniform Civil Code, commom code for common man, one nation on constitution, ashwini upadhyay, bharat band appeal, भारत का संविधान, समान नागरिक संहिता, एक संविधान एक राष्ट्र, अश्विनी उपाध्याय, भारत बंद अपील,