कांग्रेस जानती है प्रियंका गांधी उसके तुरूप का आखिरी ईक्का है! कांग्रेस आजादी के बाद सबसे बुरे दौर में है और इस दौर से निकालने के लिए उसके पास प्रियंका आखरी हथियार है। सालों से प्रियंका की कांग्रेस में आधिकारिक एंट्री की अफवाहें उड़ती रही लेकिन पिछले पखवाड़े जब प्रियंका की कांग्रेस में आधिकारिक एंट्री की घोषणा राहुल गांधी ने की तो कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। उस वक्त प्रियंका विदेश में थी । लेकिन दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह टीवी कैमरे पर दिख रहा था। सभी टीवी चैनल प्रिंयंका के चेहरे में टीआरपी तलाशने लगे। खबर तलाशे जाने लगी की प्रियंका कहां है तो यह साफ नहीं हो पाया कि वो विदेश में है तो किस देश में ठीक उसी तरह जैसे आज तक नहीं पता चल पाया कि सोनिया गांधी को कौन सी बीमारी है। और वो इलाज के लिए किस देश जाती हैं। राहुल देश के बाहर जाते हैं तो कहां जाते हैं! ठीक वैसे ही यह पता नहीं चल पाया कि प्रियंका किस देश में है! टीवी पर खबर कभी यह चही की वो लंदन में है तो कभी अमेरिका में। खबर यह भी चली कि प्रियंका बेटी के इलाज के लिए विदेश में है। जब कि बात यह भी सामने आई कि वो पति संग अपनी सास के इलाज में के लिए विदेश में थी । सच क्या है यह कभी वैसे ही नही चल पाया जैसे सोनिया की बीमारी के रहस्य का सच। यह उस परिवार के सच की तलाश की गुमशुदगी है जिसे तलाशने के लिए कैमरे अपने सभी आखें खोले रखता है। लेकिन दिखता वही है जो गांधी नेहरु परिवार के सिपहसालार दिखाना चाहते हैं। तो वो सिपहसालार प्रियंका के लांचिंग को फिलहाल रहस्यमय और दिलचस्प बना रहेहैं। एक प्रयोग के तहत के तहद कि कैमेरे में और आम लोगों में प्रियंका को लेकर कितना उत्साह है> कांग्रेस जानती थी कि रॉबर्ट के पिता के इलाज के नाम पर मीडिया में या आम जन में वह संदेश नहीं जाएगा जो प्रियंका के बच्चों की बीमारी को लेकर के जाएगा। इसीलिए रहस्य बरकार रहा कोई आधिकारिक घोषणा न हुई न जानने की जिज्ञासा ही। जब प्रियंका भारत लौटी तो सवाल हुआ क्या कि प्रियंका को लॉन्च कैसे किया जाए! पहली बार प्रियंका को कैमरे पर उतारा कैसे जाए! इसके लिए लगातार लुक्का छिपी का खेल चल रहा है! कैमरे से छुपाने का खेल प्रियंका को लॉन्च करने के लिए यह लुक्का छिपी का खेल कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ा रहा है! उन्हें देखने के लिए उमंग और बढ़ रहा है। जब पहली बार कांग्रेस के महासचिव के साथ प्रियंका की बैठक राहुल गांधी के घर होने की खबर आई तो कैमरा प्रियंका को तलाशती रह गई। ढूंढ नहीं पाई। लेकिन एक वीडियो लांच किया गया। जिसमें दिखाया गया की मीटिंग से पहले प्रियंका एक झुग्गी में गई । विकलांग बच्चे को देखने गई। टीवी चैनलों पर यह बताया गया कि उस विकलांग बच्चों को वर्षों से प्रियंका देखने जाती है। उसके बाद टेलीविजन पर खबरें चलने लगी कि प्रियंका कितनी द्रवित हुई एक बच्चे को देखकर । कैसा दोस्ताना संबंध है उस गरीब और विकलांग बच्चे से प्रियंका का। जो तस्वीर टीवी पर प्रियंका की थी वह साफ था कि वो किसी टीवी कैमरे से नहीं वाट्सप से भेजा गया। मतलब साफ कि खबर प्लांट कराया गया। सलुका छिपी का ये खेल प्रियंका जारी रहा ।कांग्रेस दफ्तर में प्रियंका को कार्यभार संभालना था। उस समय भी मीडिया के कैमरे से लुका छिपी का खेल जारी था। पार्टी जानती है कि प्रियंका गांधी के नाम संग वाड्रा भी जुड़ा है। जिसे अदालत में बार बार पेश होना है। विपक्ष बार बार प्रियंका को उसके पति वाड्रा के कर्मों से जोड़ कर उसके स्वनिल कद को ताड़ ताड़ करेगी। लांचिंग का प्रयोग इसलिए भी दिलचस्प है। बताया जाता है कि जब प्रियंका कांग्रेस दफ्तर में आधिकारिक रूप से महासचिव के तौर पर पहली बार आई उस समय प्रेस कांफ्रेस चल रहा था।एक शोरगुल हुआ। धीरे धीरे प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम से सभी कैमरे बाहर आ गए ।अफरा तफरी का माहौल बन गया। कैमरे प्रियंका को तलाशने लगे ।उसके बाद एक रोड शो का आयोजन हुआ और प्रियंका लांच हो गई। प्रियंका को देखने को तरसती कैमरे और आमजन के उत्साह से कांग्रेस को एक नई उम्मीद जगी है ।उम्मीद है जिस कांग्रेस की डूबती नैया को प्रियंका पार लगा देगी। इसके लिए कुछ इमोशनल रंग भी चढ़ाए गए। यह बताया गया कि प्रियंका कांग्रेस दफ्तर में जॉवइनिंग से ठीक पहले अपने पति के साथ प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय गई थी। जहां सम्मान पर रॉबर्ट वाड्रा की पेशी हुई थी । यह पहला अवसर था जब प्रियंका पति के साथ जांच के मामले में प्रवर्तन निदेशालय या किसी जांच एजेंसी के सामने के पास गई । प्रियंका गाड़ी में ही थी और फिर वहां से लौटते हुए सीधी कांग्रेस मुख्यालय गई । कैमरे उसे तलाशती रही। यह संदेश देने की कोशिश की प्रियंका की राजनीतिक में इंट्री से पहले उन्हें किस तरह से परेशान किया जा रहा है। कैमरे से लुका छिपी का खेल में इमोशन का रंग बेहतरीन है ।पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और उम्मीद को देखकर लगता है प्रियंका सचमुच आखरी उम्मीद है कांग्रेस की डूबती नैया को मझधार से निकालने के लिए। URL :Pryanka launches,a big dram going on continuously
keywords: priyanka Gandhi,congress,Rahul Gndhi,Robert vardra, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी,कांग्रेस,रॉबर्ट वाड्रा
|
|
राहुल देश के बाहर जाते हैं तो कहां जाते हैं? ठीक वैसे ही यह पता नहीं चल पाया कि प्रियंका किस देश में गयी थी?
Leave a comment
Leave a comment