सिनेमेटोग्राफी एक्ट में परिवर्तन के बाद कुछ फिल्में ऐसी होंगी, जिन्हें पुनर्विचार के लिए पुनः सेंसर बोर्ड भेजा जाएगा। लाल सिंह चड्डा में आमिर खान का प्रथम लुक बाहर आया है। इसकी फौजी वाली वर्दी को देखकर उस कमेटी को जांच शुरु करनी चाहिए, जो पूर्व मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गठित की थी। ये कमेटी फिल्मों के कंटेंट की चौकसी करने वाली थी।
अपितु कमेटी गठन के बाद एकता कपूर जैसे ‘नील निर्माताओं’ ने भयंकर अश्लीलता दिखाई है। कमेटी ने अपने गठन के चार माह पश्चात एक भी चिड़िया नहीं मारी है। कमेटी के कार्य का खाता बिल्कुल शून्य है। नए मंत्री अनुराग ठाकुर जी को देखना चाहिए कि कमेटी कोई कार्य क्यों नहीं कर रही। आज तक एक भी ओटीटी फ़िल्म के कंटेंट की जांच नहीं हुई है।
ये बात पब्लिक डोमेन में है कि कमेटी गठित हुई थी। लाल सिंह चड्डा नामक फ़िल्म से हमें कोई आपत्ति नहीं है और न इसमे आमिर के फौजी लुक से। किंतु आमिर खान का सार्वजनिक व्यवहार, पड़ोसी देशों की उनकी राजनीतिक/फिल्मी यात्राएं, उनके बयानों को देखते हुए ये प्रकरण विशेष हो जाता है।
पिछले दिनों भारतीय सेना पर जितनी फिल्में आई, देश को बहुत अपमानित कर गई। हम उन फ़िल्म निर्माताओं की चिन्दी भी न उखाड़ सके, वह एक अलग बात है। गुंजन सक्सेना और अनिल कपूर की एक फ़िल्म में सेना का अपमान किया गया। अब आमिर खान का सैनिक वाला लुक मुझे परेशान कर रहा है। जब अजय देवगन की फ़िल्म भुज का पहला सैनिक लुक प्रदर्शित हुआ तो उसे देखकर किसी ने चिंता नहीं की।
देवगन जानते हैं कि सेना का सम्मान क्या होता है। किंतु लाल सिंह चड्डा का प्रथम लुक देखते ही चिंता हो जाती है। अनुराग कश्यप की फ़िल्म में अनिल कपूर को वायुसेना की वर्दी में देखते ही चिंता हो जाती है। बॉलीवुड के पास लगभग दो वर्ष की प्राणवायु बची हुई है। इसके बाद आधा फ़िल्म उद्योग मरणासन्न हो जाएगा। भारत का प्रतिशोध जारी है। उनकी कोई फ़िल्म एक वर्ष से सफल नहीं होने दी गई।
अजय देवगन उन भाग्यहीन लोगों में नहीं होंगे क्योंकि उनकी फिल्मी कुंडली में अच्छे कर्म लिखे हुए हैं। समाचारों में बताया जा रहा है कि आमिर की सैनिक वाली फोटो कहीं से लीक हो गई है। हालांकि ये ‘सिस्टमेटिक लीक’ भी हो सकती है। आमिर शायद जानना चाहते हो कि उनके इस लुक पर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है। बहरहाल तो आमिर के नए लुक को लेकर बहस छिड़ गई है। लाल सिंह चड्डा को ख़बरों में लाने का दांव अच्छा है।