जैसा कि आप जानते ही होंगे कि भारतवर्ष के प्राचीनतम तीर्थो में से एक शिवशक्ति धाम डासना के पारदेश्वर महादेव मंदिर में धातु का भव्य शिव परिवार स्थपित होना है।
देवाधिदेव भगवान महादेव शिव व जगद्जननी माँ जगदम्बा की असीम कृपा से आज हरिगढ़ में भव्य शिव परिवार के निर्माण हेतु अग्रिम धनराशि जमा कर दी गयी है।जिस कम्पनी को यह कार्य दिया गया है,वो भारत की धातु की प्रतिमाओं की सबसे बड़ी निर्यातक और निर्मात्री कम्पनी है।शिवशक्ति धाम डासना के लिये उन्होंने सबसे कम दाम में यह कार्य करना स्वीकार किया है।
साढ़े सात फुट ऊंचा और लगभग एक हजार किलो का शिव परिवार(विशालकाय नन्दी महाराज सहित) लगभग 4 महीने में बन पाएगा।
प्रतिमा निर्माण के उपरांत अति भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें देश के अनेक संत उपस्थित होंगे।
आप सभी से अनुरोध है कि इस महान धार्मिक कार्य मे अधिक से अधिक सहयोग करने की कृपा करें। माँ और महादेव आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।
धन्यवाद
निवेदक:यति नरसिंहानंद गिरी