जीत के बाद गुजरात का एक भाजपा उम्मीदवार सूफी MK चिश्ती का हाथ माथे पर लगा कर मुगलिया अंदाज में कृपा प्राप्त करते हुए! सूफी चिश्ती भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हैं।
कल जब मैंने लिखा था कि भाजपा को गुजरात में ‘M’ वोट मिला तो कुछ हिंदू बेचैन हो उठे थे। भाजपा ‘M’ तृप्तीकरण के लिए काम कर रही है, जो लोग पहले इसे स्वीकार नहीं कर रहे थे, वही यह नहीं स्वीकार पा रहे हैं कि भाजपा को गुजरात में ‘M’ वोट मिला है!
थोड़ी और प्रतीक्षा कीजिए। ‘तृप्तीकरण’ की नयी खेप चालू होते ही आपको मेरी बात समझ में आ जाएगी, यदि आप समझना चाहें तो!

हिंदुओं का दुश्मन कोई और नहीं, उसका स्वयं का शुतुरमुर्ग आचरण है, जिस कारण वह जब तक भाग सकता है, सत्य से भागने का प्रयास करता है, और इसी कारण वह आखिरी समय में खुद को असहाय व छला महसूस करता है।
भारत विभाजन में गांधी पर अपने शुतुरमुर्गी आचरण के कारण विश्वास रखने वाले हिंदू सबसे पहले शिकार बने थे! यही कश्मीर में भी हुआ, लेकिन हिंदू अपना शुतुरमुर्ग आचरण छोड़ने को तैयार ही नहीं है!
भाजपा केवल हिंदू पार्टी नहीं है, यह भाजपा व उसके बड़े नेता बार-बार कह चुके हैं, अब आप भी जिद छोड़िए और इसे मान लीजिए! खुश रहेंगे!