अर्चना कुमारी। बिहार की रहने वाली मॉडल मानवी राज सिंह को धोखा देने वाले शातिर आरोपी तनवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर गंभीर आरोप लगे है और मुंबई के साथ-साथ रांची के थाने में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। सूत्रों का दावा है कि पीड़ित मॉडल मानवी राज सिंह को उसने हिंदू युवक बताकर पहले तो जाल में फंसाया फिर आरोपी ने चलते ऑटो में उसे जान से मारने की कोशिश की थी। सूत्रों का कहना है कि मॉडल मानवी राज सिंह ने ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के मालिक तनवीर अख्तर खान पर लव जिहाद, धर्मांतरण सहित मारपीट और जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज कराया था और केस दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था लेकिन आखिरकार झारखंड पुलिस ने उसे बिहार के अररिया से गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा किया है।
पुलिस को पता चला है कि कुछ महीने पहले मानवी राज झारखंड के रांची आई थी, ताकि वह खुद को ग्रूम करके एक बेहरतीन मॉडल बन सकें। बताया जाता है कि इस दौरान झारखंड के शहर रांची में वह एक ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट से जुड़ गईं। कुछ ही दिनों में इस इंस्टीट्यूट के मालिक ने जब मानवी को देखा, तो वह उसे बहुत पसंद आईं और उसने लड़की को फसाने की चाल चली। बताया जाता है कि कुछ ही दिनों के मुलाकात के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों बातचीत करते हुए एक दूसरे से मिलने लगे।
इंस्टिट्यूट के मालिक तनवीर लड़की से शादी करना चाहता था, इस वजह से उसने अपना नाम यश बताया। इसके लिए उसने मानवी को प्रपोज किया, इसी दौरान मानवी को पता चला कि वह जिसे दोस्त मान रही है, उसने उससे झूठ कहा है और वह कोई हिंदु यश नहीं बल्कि तनवीर है। लड़की को जब अचानक इस बात की जानकारी हुई तब उस समय दोस्ती तोड़ दी। लड़की किसी तरह तनवीर को भूलना चाहती थी लेकिन लव जिहादी तनवीर उसका पीछा करना तथा ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
इसकी शिकायत रांची पुलिस में भी की गई थी। बताया जाता है कि इसके बाद तनवीर ने मानवी को ब्लैकमेल करने लगा क्योंकि उसके पास मानवी की कुछ पर्सनल फोटो थीं। हिंदू लड़कियों के साथ यही दिक्कत होती है कि कोई भी उसे आसानी से अपना शिकार बना लेता है और वह खुद ही जाल में फंस जाती है । हालाकी मानवी राज सिंह तनवीर से पीछा छुड़ाने के लिए रांची छोड़कर मुंबई आ गई लेकिन आरोपी ने उसे वहां पहुंच कर परेशान करना शुरू कर दिया। परेशान होकर मानवी ने तनवीर के खिलाफ वर्सोवा थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के मालिक से उसकी दोस्ती हो गई थी। उसने पुलिस को वहां बताया कि पहली मुलाकात में तनवीर ने अपना नाम यश बताया था मगर, बाद में उसे पता चला कि उसका असली नाम यश नहीं तनवीर है.। लेकिन इससे पहले ही उसने दोस्ती के दौरान होली पर नशे की गोलियां खिलाकर उसके कुछ फोटो खींचे। इसके बाद से तनवीर उसे ब्लैकमेल करने लगा और मारपीट का सिलसिला भी शुरू हो गया।
मॉडल ने आरोप लगाया कि आरोपी तनवीर उस पर धर्म बदलने और शादी करने का दबाव बनाने लगा था। उसका कहना था कि 25 फरवरी 2023 को तनवीर खान ने उसे चलते ऑटो में मारने की कोशिश की थी। मानवी ने पुलिस को बताया कि उस वक्त तनवीर के पास एक गन भी थी,जिसके सहारे उसे डराया धमकाया गया था। मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी थी कि मॉडल ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर झारखंड के मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद शातिर एक वीडियो जारी कर बताया कि ‘जिंदगी की कोई भरोसा नहीं, कब तक है कब तक नहीं, उसने मानवी राज सिंह से माफी मांगी लेकिन पीड़िता अपने साथ हुए जुल्म को लेकर इंसाफ मांगती रही और अब आरोपी को पकड़ लिया गया है।