अर्चना कुमारी। मोहम्मद रेहान नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर हिंदू लड़कियों को मॉडलिंग में नौकरी दिलाने का वादा करके फंसाने का रैकेट चला रहा है।उसने हर बार अपना परिचय एक हिंदू के रूप में दिया।
लेकिन एक लड़की को उस पर शक हो गया और उसने हिंदू संगठन को इसकी जानकारी दी, जिसने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। सवाल उठता है,ऐसे मामलों में इतनी बढ़ोतरी क्यों हो रही है? जेहादियों का हौसला इतना बढ़ कैसे गया, वह भी भाजपा शासित राज्यों में क्योंकि तृप्तीकरण जोड़ शोर से लागू है।
सूत्रों ने बताया हिंदू लड़कियों को अश्लील संदेश भेजने और ब्लैकमेल करने के आरोप में रेहान शेख नामक व्यक्ति को सूरत पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपी, हिंदू नामों का इस्तेमाल करते हुए, हिंदू महिलाओं को मॉडलिंग के अवसरों का वादा करके नग्न वीडियो भेजने के लिए कहते थे।पता चला है कि आरोपी रेहान शेख मॉडलिंग में रुचि रखने वाली महिलाओं को व्हाट्सएप पर मैसेज कर न्यूड वीडियो भेजने को कहता था और वह इन वीडियो के बदले उन्हें ₹50,000 से ₹100,000 तक के ऑफर देकर लुभाता था।
जानकारी मिलने पर हिंदू युवाओं के एक समूह ने इलाके में निगरानी की और आरोपी को पकड़ लिया। बाद में पूछताछ करने पर, उन्हें पता चला कि आरोपी झूठी हिंदू पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। हिंदू युवक उन्हें सूरत के अडाजण पुलिस स्टेशन ले गए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने रेहान के खिलाफ शिकायत दर्ज की और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया जबकि उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए मोबाइल फोन को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा जाएगा।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने छह या सात हिंदू महिलाओं को ऐसे संदेश भेजे थे, जिसमें नग्न वीडियो की मांग की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच का दावा किया है। पुलिस जांच आगे बढ़ने पर और भी जानकारी सामने आने की संभावना है, जिसमें आरोपियों द्वारा प्रताड़ित हिंदू महिलाओं की संख्या भी शामिल है। अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता और उसके द्वारा पेश किए गए धन के स्रोत के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।