
Movie Review: स्पाइडर मैन का दिल राह में कहीं खो गया है
विपुल रेगे। सुपर हीरो हमेशा अपनी पहचान गुप्त रखते हैं। रहस्य खुलने पर वे मानवता की सेवा नहीं कर सकते। स्पाइडर मैन सीरीज की नई फिल्म No Way Home में पीटर पारकर का रहस्य खुल चुका है। सब जान गए हैं कि पीटर ही स्पाइडर मैन है। ऐसे विकट समय में केवल डॉक्टर स्ट्रेंज ही उसकी सहायता कर सकता है। ब्रम्हाण्ड का श्रेष्ठ जादूगर स्ट्रेंज पीटर की समस्या दूर करने के लिए एक मन्त्र पढ़ता है। बस समस्या एक ही है कि मन्त्र पढ़ते ही सारा संसार स्पाइडर मैन को सदा के लिए भूल जाएगा। उसकी स्मृतियाँ हर व्यक्ति के दिमाग से मिट जाएगी।
इस तथ्य को अस्वीकार नहीं किया जा सकता कि कोरोना से युद्धरत होने के बाद पहली बार संसार भर के थियेटरों में शुक्रवार को उमंग और उत्साह दिखाई दिया। No Way Home को देखने के लिए ऐसा उन्माद था कि भारत में एडवांस बुकिंग के लिए दर्शकों ने पूर्व स्थापित कीर्तिमान तोड़ दिया। इससे पूर्व सबसे अधिक एडवांस बुकिंग का रिकार्ड ‘एवेंजर्स : द एन्ड गेम’ के नाम पर था।
ISD 4:1 के अनुपात से चलता है। हम समय, शोध, संसाधन, और श्रम (S4) से आपके लिए गुणवत्तापूर्ण कंटेंट लाते हैं। आप अखबार, DTH, OTT की तरह Subscription Pay (S1) कर उस कंटेंट का मूल्य चुकाते हैं। इससे दबाव रहित और निष्पक्ष पत्रकारिता आपको मिलती है। यदि समर्थ हैं तो Subscription अवश्य भरें। धन्यवाद।
केवल 24 घंटे के भीतर ये फिल्म भारतीय दर्शकों की चहेती फिल्म बन चुकी है। पहले ही दिन इसने 33 करोड़ का कलेक्शन किया है। उल्लेखनीय है कि ये आंकड़ा पिछले दिनों प्रदर्शित हुई फ़िल्में छू भी न सकी है। सूर्यवंशी, अंतिम और तड़प का पहले दिन का कलेक्शन इससे बहुत कम था। मार्वल की फिल्मों के सबसे अधिक दर्शक टीनएजर्स होते हैं। ये दर्शक भारत के सिनेमाघरों की खोई रौनक वापस लौटा लाए हैं।
पिछली फिल्म में दिखाया गया था कि मिस्टीरियो ने स्टार्क इंडस्ट्रीज के खतरनाक गैजेट्स पर एक्सेस पाकर बहुत तबाही मचाई थी। इस भाग में मिस्टीरियो ने मरने से पूर्व बता दिया कि स्पाइडर मैन की सच्चाई क्या है। स्ट्रेंज का मन्त्र गलत हो जाने से मल्टीवर्स के रास्ते खुल गए हैं। मल्टीवर्स का अर्थ होता है बहुत से ब्रम्हाण्ड। इन सारे ब्रम्हाण्डों से वे सभी शत्रु पृथ्वी पर आ रहे हैं, जिनसे कभी स्पाइडर मैन लड़ा था।
फिल्म को समीक्षकों ने स्पाइडी प्रशंसकों के लिए ट्रिब्यूट बताया है। निर्देशक ने दर्शकों को रोमांच के साथ रोने का भी भरपूर अवसर दिया है। ऐसे बहुत से भावुक दृश्य हैं, जो आँखें नम कर देते हैं। प्रेम इस फिल्म का गोंद है, जो दर्शकों को कथा से चिपकाए रखता है। मेरी जेन और पीटर पारकर का प्रेम प्रसंग अत्यंत भावुकता के साथ प्रस्तुत किया गया है। उन दोनों के प्रेम रसायन में जैसे ये फिल्म आकंठ डूबी हुई है।
मार्वल की फिल्मों से जिस तरह के एक्शन और वीएफएक्स की अपेक्षा की जाती है, वे उस पर खरे उतरते हैं। इसके बहुत से सीक्वेंस आपको बार-बार याद आने वाले हैं। हॉलीवुड के श्रेष्ठ निर्देशकों में सेम रियामी का नाम लिया जाता है। सन 2002 में वे मार्वल के साथ जुड़े और तीन फ़िल्में बनाई, जो विश्वव्यापी रुप से ब्लॉकबस्टर रही थी। उन तीन फिल्मों के स्पाइडर मैन भी इस भाग में वापस लौटते हैं।
टोबी मैग्वायर सबसे प्रथम स्पाइडर मैन बने थे। फिल्म में उनको देखकर वे दर्शक भावुक हो जाते हैं, जो इस शताब्दी के आरंभ में टीनएजर्स थे। बुराइयों से लड़ने वाले नायक स्पाइडर मैन को रचने की प्रेरणा स्टेन ली को एक हॉलीवुड अभिनेता एरोल लेज्ली को देखकर मिली थी। उनका परिवार रोमानिया से अमेरिका आया और वही का होकर रह गया। वे न्यूयॉर्क के मेनहटट्न के एक अपार्टमेंट में रहते थे।
इस भवन में रोमानिया से अमेरिका आए सभी परिवार रहते थे। स्टेन ली ने सन 1962 में स्पाइडर मैन की रचना की थी। उनकी कॉमिक्स में वह अपार्टमेंट नियमित रुप से दिखाई देता था। स्पाइडर मैन अमेरिका के उन लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, जो निम्न मध्यमवर्गीय हैं। स्टेन ली की काल्पनिक कथाओं में अमेरिका का वह निम्न मध्यमवर्ग वेदना के साथ प्रस्तुत होता है। निर्धनता पीटर पारकर का स्थायी भाव है।
यही भाव उसकी प्रेयसी एमजे का भी है। निर्देशक जोन वाट्स क्लाइमैक्स के भावभीने दृश्य के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। यदि ये दृश्य फिल्म में न होता तो कुछ अधूरापन रह जाता। टॉम हॉलेंड, एंड्र्यू गॉरफिल्ड, जेन्डाया, विलेम डेफो, अल्फ्रेड मोलिना, जेमी फॉक्स दर्शकों के बीच छा जाते हैं। जेन्डाया में गज़ब का पोटेंशियल दिखाई देता है।
उनको पसंद करने वाले युवा दर्शकों ने तो केवल उनके कारण ये फिल्म देखी है। कोरोना काल में दर्शकों के अभाव से निराश सिनेमाघरों के चेहरे खिल उठे हैं। विगत दो वर्ष में पहली फिल्म ने बंपर ओपनिंग ली है। थियेटर्स में उत्साह देखा जा रहा है। No Way Home का अर्थ होता है, घर का कोई रास्ता नहीं। जब आप ये फिल्म देखेंगे तो मालूम होगा कि निर्देशक ने ये शीर्षक क्यों रखा है। स्पाइडर मैन का दिल राह में कहीं खो गया है।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284