हमारा कार्यालय लगभग तैयार है। नोएडा, सेक्टर-२, बी-७, नोएडा सेक्टर-१५ मेट्रो स्टेशन के नजदीक अगले महीने से आप सब पधार सकते हैं।
यहां से शिक्षण संस्थाएं और इंडिया स्पीक्स डेली चला करेगी। इसके अलावा यहां राष्ट्रवादी साथियों के लिए पुस्तकालय, सभागार, वाद-विवाद केंद्र, ध्यान केंद्र, स्टूडियो और एक बड़े आर्ट गैलरी का निर्माण भी किया गया है। इस महीने के आखिर तक यह पूरा हो जाएगा।
हर महीने चार अलग अलग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर के साथियों से आग्रह होगा कि वो आएं, एवं अन्य साथियों के लिए इसे लाइव किया जाएगा। इसमें-
क) पहली कार्यशाला- पत्रकारिता और सोशल मीडिया प्रशिक्षण
१) इसमें सप्ताह भर की बड़ी घटनाओं, वामी प्रोपोगंडा, फेक न्यूज और फेक नरेशन को सामने रखते हुए, हम कहां आगे रहे, कहां चूक गये और हमें इनसे कैसे निपटना है कि चर्चा होगी।
२) इसके लिए प्रशिक्षण भी नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा कि कैसे हम अपनी ओर से वैचारिक लड़ाई लड़ें।
३) प्रशिक्षण में सोशल मीडिया एकाउंट को सुरक्षित रखना, उसके लिए कंटेंट निर्माण करना और उसे फैलाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
४) प्रशिक्षण में टेक्स्ट, आडियो और वीडियो निर्माण पर ज्यादा जोर होगा।
५) शुद्ध हिंदी लिखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
६) बाद में हिंदी राज्यों की राजधानियों में भी हमारा एक-एक ब्यूरो कार्यालय होगा। वहां के लोगों को भी यहां से लाइव प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ख) दूसरी कार्यशाला- इतिहास और समाजशास्त्र का प्रशिक्षण
१) भारतीय दृष्टिकोण से इतिहास का नजरिया विकसित किया जाएगा।
२) आगामी 2019 तक गुलाम और आजाद भारत के इतिहास को समझाने पर मुख्य जोर दिया जाएगा।
३) समाजशास्त्री दृष्टिकोण से धर्म, संस्कृति जाति और समुदाय का अध्ययन कराया जाएगा।
ग) तीसरी कार्यशाला- आध्यात्मिक प्रशिक्षण
१) भारत की मूल आत्मा अध्यात्म है। हिंदू कहने से हिंदू नहीं जुड़ेगा, जब तक कि उनके बीच की आध्यात्मिक धारा को पुन:जीवित न किया जाए और ऊर्जा का एक समान स्तर विकसित न किया जाए।
२) साक्षीभाव ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि खुद में ठहरना, होश में रहना और चीजों को तीक्ष्ण दृष्टि से समझने में मदद मिले।
३) एक उपनिषद- ईशावास्य और गीता का मर्म समझाया जाएगा। इससे चित्त को शांत करने में मदद मिलेगी। आपसी जातिगत द्वेष इससे कम होगा। दृष्टिकोण में ठहराव आएगा।
घ) चोथी कार्यशाला- पारिवारिक भावना का विकास और अभिभावकत्व की भूमिका
१) भारत की मूल इकाई परिवार है, और धीरे धीरे इसे बिखेरने की बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। इसको बचाकर ही भारत बचेगा।
२) दांपत्य के अंदर अहम् का विलोप, बुजुर्गों की सकारात्मक भूमिका और बच्चों का सही समाजीकरण इस कार्यशाला में सिखाया जाएगा।
३) इस कार्यशाला में केवल वह लोग हिस्सा लेंगे जो आध्यात्मिक कार्यशाला में भाग लेंगे।
हिंदू संस्कृति को बचाना है तो यह चार कदम हैं, जिस पर सभी को चलना होगा। हिंदू एकता और गर्व से कहो हम हिंदू हैं, से हिंदू नहीं बचेगा। उसके लिए पुनर्जागरण जरूरी है।
जब जब धर्म पर संकट आया है, भारत मे़ आध्यात्मिक पुनर्जागरण ने उसे बचाया है। अपनी संस्कृति के अध्ययन के बाद मुझे लगा कि बीज को बिना समझे, वृक्ष की मूल प्रकृति समझ में नहीं आएगी।
और हां, आप सभी दानदाताओं का धन्यवाद। इस सबको करने की इच्छा बहुत दिनों से थी, लेकिन लाख भटकने पर भी फंड कहीं से नहीं मिल रहा था। आप सबसे एक बार कहा और दान आना शुरू हो गया। इसी से हमें हौसला मिला कि यदि लोग सहयोग कर रहे हैं तो क्यों न अपनी संस्कृति की जड़ पर काम किया जाए। आप सभी का पुनः आभार।
सभी दानदाताओं से अनुरोध है कि वो खुद ही हर महीने डोनेशन के लिए याद रखें और समय पर खाते मे़ डाल दें। मुझे बार-बार कहने में थोड़ी झिझक होती है। अपनी ओर से पिछले चार साल से तन, मन, धन-तीनों लगा रहा हूं। धन लगाने की मेरी क्षमता अब चूक गयी है। साधारण लेखक हूं। अपनी रायल्टी से कब तक खींचता। तो आपके पास आया हूं। आप सहयोग करेंगे तो ही यह चल पाएगा। मुझ पर भरोसा है तो निश्चिंत रहिए और हां, प्रशिक्षण सत्र को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कीजिए।
इसका तिथि निर्धारण होते ही आप सभी को इसी तरह पोस्ट से सूचित किया जाएगा। धन्यवाद सहित
आपसभी का
संदीप देव
Our Saving Culture A/c
IIP FOUNDATION
Culture ACCOUNT NO. 023894600000644
IFSC Code : YESB0000238
Branc: YES BANK LTD, DARYAGANJ, DELHI-110002.
FCRA A/c for NRI and foreigners
IIP FOUNDATION
FCRA ACCOUNT NO. 023893900000098
SWIFT CODE : YESBINBBXXX
IFSC Code : YESB0000238
Branch: YES BANK LTD. DARYAGANJ, DELHI-110002.
Paytm link: Please support and Donate through Paytm
नोट: हमारे उद्देश्य को समझने के लिए इस लिंक को ओपन करें…
नोट: राष्ट्रवादी साथियों से एक अपील-
इंडिया स्पीक्स डेली हर उस देशवासी के लिए अपना है जो अपने देश से प्रेम करता है!
URL: thanx-4-support- Now India Speaks Daily with a new Infrastructure
Keywords: Keywords: an appeal, nationalist, india speaks daily, sandeep deo, thanx 4 support, sandeep deo blog, एक अपील, राष्ट्रवादी, संदीप देव, थेंक्स 4 सपोर्ट, संदीप देव ब्लॉग