By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: Movie review जोहर की ये फिल्म ‘worst’ यानि निकृष्टतम है
Share
Notification
Latest News
देशभक्त ये नहीं है नेता
भाषा और साहित्य
प्लेन-दुर्घटना हुयी हाल में
भाषा और साहित्य
निम्बार्क संप्रदाय का इतिहास!
पूरब का दर्शन और पंथ
शंकराचार्यजी का मोरारी बापू से तीखा सवाल।
उपदेश एवं उपदेशक
घर में आसानी से इलायची का पौधा कैसे उगाया जा सकता है?
कुछ नया
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > पाॅप कल्चर > मूवी रिव्यू > Movie review जोहर की ये फिल्म ‘worst’ यानि निकृष्टतम है
मूवी रिव्यू

Movie review जोहर की ये फिल्म ‘worst’ यानि निकृष्टतम है

Vipul Rege
Last updated: 2023/07/28 at 7:59 PM
By Vipul Rege 172 Views 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। फिल्म निर्देशक करण जोहर का ‘सिनेमाई विकास’ परवान चढ़ता जा रहा है। उनकी नई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ देखने के बाद मन इस बात पर मुतमइन है कि करण की निर्देशकीय इंटेलिजेंस ‘छपरीगिरी’ के वायरस से संक्रमित हो चुकी है। यश चोपड़ा के ‘शिफॉन सिनेमा’ से प्रेरणा लेकर फिल्म निर्देशन में उतरे करण की ये दुर्गति देख दर्शक अचम्भित हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने शुक्रवार को औसत ओपनिंग ली है।

करण जोहर की फिल्मों का एक विशेष दर्शक वर्ग है, जो उनकी अच्छी-बुरी फिल्मों का कायल है। यही दर्शक वर्ग रिलीज के पहले दिन पब्लिक रिव्यूज में अपनी प्रतिक्रियाएं देता है। रिलीज के पहले दिन कभी ईमानदार पब्लिक रिव्यूज नहीं मिलते क्योंकि पहले दिन का अधिकांश फुटफॉल प्रशंसकों का होता है, जो कभी फिल्म की बुराई नहीं करते। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ एक औसत प्रेम कहानी है। इस तरह की कहानियां नब्बे के दशक में बनाई जाती थी।

ऐसी कहानियां आज भी मन को भा सकती है, क्योकि परिवार नामक ईकाई आज भी सांसें ले रही हैं। लेकिन टिपिकल ‘जोहर ट्रीटमेंट’ चीजों को सुधारने के बजाय बिगाड़ने लगा है। 1998 में एक पारिवारिक जॉनर की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ बनाने के बाद दर्शकों ने करण को यश चोपड़ा का सिनेमाई वारिस समझ लिया था लेकिन सन 2006 में उन्होंने अपनी लाइन बदलनी शुरु कर दी। ‘रॉकी और रानी’ ऐसे युवा प्रेमी हैं, जो विपरीत पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके बीच आकर्षण बढ़ता है और बात विवाह तक आती है। रॉकी का रुढ़िवादी परिवार इस विवाह में अड़चन है। अड़चन दूर करने के लिए रॉकी और रानी तीन माह के लिए एक दूसरे के घर में रहने का निर्णय लेते हैं।

ये एक अच्छी कहानी थी और बहुत ही सुंदर ढंग से पेश की जा सकती थी लेकिन जोहर का क्या किया जाए, जो ‘छपरीगिरी’ के वायरस से बुरी तरह संक्रमित हो चुके हैं। फेमिनिज़्म जोहर का विशेष अस्त्र है और वे लगभग हर फिल्म में इसका भरपूर इस्तेमाल करते हैं। इस बार भी नारीवाद भरपूर ढंग से डाला गया है। कहानी के सब-प्लाट में एक और प्रेम कहानी चल रही है। ये कहानी रणवीर के दादा कंवल और रानी की दादी जामिनी चटर्जी की है। इस कथा के नायक धर्मेंद्र और शबाना आज़मी हैं। सामाजिक मापदंडों से टकराते प्रेमियों की कहानियां पहले भी पेश होती रही लेकिन इतनी सतही ढंग से नहीं। संवाद भी घोर नारीवादी हैं। एक संवाद है ‘मुझे उस घर की औरतों के सिर पर चुन्नी देखकर घुटन होने लगी।’ पारवारिक फिल्म का डायलॉग है ये।

More Read

केट विंसलेट के अभिनय की बारीकियों को उजागर करने वाली 3 फिल्में
मार्को की हिंसा देखकर आप भूल जाएंगे एनिमल और किल!
महाभारत और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म परिस्थिति को दर्शाती भविष्य की दुनिया दिखाती है Kalki -2898 AD
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने पहले दिन कमाये 5.4 करोड़ !

फिल्म का पहला भाग कुछ हद तक मनोरंजक है। दूसरे भाग में फिल्म धीमी और बोरिंग होती जाती है। ये इस हद तक बोरिंग हो जाती है कि दर्शक उठकर चल देता है या मोबाइल देखने लगता है। पहला शो देखकर निकले युवा दर्शकों ने इसे ‘माइंड ब्लोइंग’ बताया है। कुछ बुजुर्ग दर्शकों ने इसे  पारिवारिक बताया है। जानकारी देना आवश्यक होगा कि फिल्म में आलिया और रणवीर के पांच स्मूच दृश्य है। इन चुंबनों को ‘पारिवारिक’ किस एंगल से कहा जा रहा है, पता नहीं। संगीत भी धर्मा प्रोडक्शन की साख के मुताबिक़ नहीं है। अधिकांश तो पुराने गीतों का ही सहारा लिया गया है।

ऐसा नहीं है कि छपरिगिरी को दर्शक नहीं मिलते, बिलकुल मिलते हैं। आजकल इसी का ज़माना है। 160 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म अपनी लागत वसूल कर लाभ कमा ले तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। और कुछ नहीं तो ‘पांच चुंबन दृश्य’ ही लागत वसूल करा लेंगे। करण जोहर की फिल्म परिवार के साथ न देखें, छोटे बच्चों के साथ तो कतई न देखें। ‘जोहर सिनेमा’ वैसे भी बच्चों के लिए वायरस के समान होता है। देखना ही है तो टीवी पर देखे और ये जानने के लिए देखें कि ‘कुछ-कुछ होता है’ की ऊंचाई से  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तक की ‘गिरावट’ कैसी होती है। अंग्रेज़ी लवर करण जोहर की ये फिल्म ‘worst’ यानि निकृष्टतम है। यही इस फिल्म की एक शब्दीय समीक्षा है।

Related

TAGGED: Aliya bhatt, Dharma Productions, dharmendra, Jaya Bachchan, karan johar, movie review, Movie Review by Vipul Rege, Ranveer singh, rocky aur rani ki prem kahani, Shabana Azmi
Vipul Rege July 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Vipul Rege
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Previous Article “संदीप-देव” का चैनल अमृत
Next Article Quran Burning in Sweden: स्वीडन में धार्मिक किताब जलाने की अनुमति के लिए लगी अर्जियों की लाइन, प्रधानमंत्री को सता रहा डर
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

देशभक्त ये नहीं है नेता
प्लेन-दुर्घटना हुयी हाल में
निम्बार्क संप्रदाय का इतिहास!
शंकराचार्यजी का मोरारी बापू से तीखा सवाल।

You Might Also Like

मूवी रिव्यू

केट विंसलेट के अभिनय की बारीकियों को उजागर करने वाली 3 फिल्में

May 14, 2025
SDeo blogमूवी रिव्यू

मार्को की हिंसा देखकर आप भूल जाएंगे एनिमल और किल!

January 2, 2025

महाभारत और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म परिस्थिति को दर्शाती भविष्य की दुनिया दिखाती है Kalki -2898 AD

July 4, 2024
मूवी रिव्यू

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने पहले दिन कमाये 5.4 करोड़ !

June 15, 2024
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?