आज श्रावण मास के पहले सोमवार में 17 दिसम्बर 2024 से शिवशक्ति धाम डासना में आयोजित होने वाली 5 दिवसीय धर्म संसद के लिये श्रीदुधेश्वर नाथ महादेव और श्रीमहन्त स्वामी नारायण गिरी जी महाराज का आशीर्वाद लेने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज डॉ उदिता त्यागी,अनिल यादव,अक्षय त्यागी,नकुल त्यागी,सनोज शास्त्री सहित अन्य अपने साथियों के साथ श्रीदुधेश्वर नाथ मठ पहुँचे।
मठ में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहन्त नारायण गिरी जी महाराज ने उनके साथ सनातन धर्म की रक्षा व सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश हेतु बाबा दुधेश्वर नाथ महादेव की विशेष पूजा की और उन्हें विश्व धर्मसंसद की सफलता के लिये आशीर्वाद दिया।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को हर तरह के सहयोग का आश्वासन देते हुए श्रीमहन्त नारायण गिरी जी महाराज ने कहा कि सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिये विश्व धर्म संसद वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कोई भी ऐसा कृत्य जिससे मानवता खतरे में पड़ती हो, उसका प्रखर विरोध करना धर्मगुरुओं का दायित्व है।संत मण्डल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित सम्पूर्ण सन्त समाज इसमे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज का सहयोग करेगा।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने श्रीमहन्त नारायण गिरी जी महाराज से विश्व धर्म संसद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को निमंत्रण देने का आग्रह किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।