By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: Movie Review: 499 रुपये में दर्शक ने ख़रीदा है सिरदर्द, कुछ तो सेंसेबल कीजिये सर
Share
Notification
Latest News
हर सनातनी को तकनीकी रूप से समर्थ बनाने का संकल्प!
Technology
विश्व युद्ध की आहट तेज! शीघ्र ईरान छोड़ें भारतीय!
देश-विदेश
अरावली वरदान देश का (भाग-2)
भाषा और साहित्य
कोई बेटी नहीं बचेगी
भाषा और साहित्य
पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं ने उठाए कदम
जन समस्या स्वयंसेवी प्रयास
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > पाॅप कल्चर > मूवी रिव्यू > Movie Review: 499 रुपये में दर्शक ने ख़रीदा है सिरदर्द, कुछ तो सेंसेबल कीजिये सर
मूवी रिव्यू

Movie Review: 499 रुपये में दर्शक ने ख़रीदा है सिरदर्द, कुछ तो सेंसेबल कीजिये सर

Vipul Rege
Last updated: 2021/05/15 at 7:55 PM
By Vipul Rege 101 Views 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। सलमान ख़ान की फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ को देखने के लिए दर्शकों ने इतनी बुकिंग करवाई कि ज़ी5 का सर्वर क्रेश हो गया। इस तथ्य की ख़बरें ओटीटी पर फिल्म की रिलीज के बाद चल पड़ी। शायद पढ़ने वालों को ये समझ आ जाए कि बुकिंग तो कई दिनों से चल रही थी लेकिन सर्वर फिल्म की रिलीज के दिन क्रेश होता है। जबकि नब्बे प्रतिशत दर्शक पिछले दिनों ही बुकिंग करवा चुके थे। राधे को लेकर फिल्म समीक्षकों ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी है। यदि ये फिल्म हिट भी होती है तो संभवतः सलमान खान की आखिरी सफल फिल्म होगी।

कोरियन फिल्म आउटलॉ की रीमेक हमें देखने को मिलती, तो भी हम संतोष कर लेते। लेकिन यहाँ तो निर्देशक प्रभुदेवा का ज़ोर इस बात पर रहा कि सलमान को सुपरहीरो कैसे दिखाया जाए। राधे कहने भर को आउटलॉ की रीमेक है। वास्तविकता तो ये है कि राधे सलमान की कई हिट फिल्मों का मिक्सचर या एक भद्दा सा कोलाज है। 

कथा का सार इतना है कि मुंबई में ड्रग्स का धंधा करने वाली नई गैंग आ गई है। ये गैंग लोगों को निर्ममता से मार देती है। गैंग के सफाए के लिए पुलिस विभाग निलंबित पुलिस अधिकारी राधे को बुलाता है। राधे के आने के बाद गैंगवार शुरु हो जाता है। शुरु में कुछ ठीक दिखाई देती फिल्म शुरुआती आधे घंटे में ही पटरी से जो उतरती है, तो फिर अंत तक चढ़ नहीं पाती।

सलमान ख़ान के कॅरियर के ढलान में उनकी जो फ़िल्में आ रही हैं , बहुत ही स्तरहीन है। सिंहासन बचाने के अति प्रयास में सलमान ने फिल्म का सत्यानाश कर दिया है। उनके प्रशंसक कहते हैं ‘वांटेड की वाइब्स आ रही है।’ भैया दर्शक को वांटेड की वाइब्स नहीं देखनी थी, वह कुछ नयापन चाहता था। फिल्म में कुछ भी अच्छा नहीं है।

More Read

नेटफ्लिक्स पर आया बारामूला मूवी जिसका वास्तविक नाम वराहमूल है
कांतारा “चैप्टर-1”
अपने बच्चों को जरूर दिखाइए महावतार नरसिम्हा!
केट विंसलेट के अभिनय की बारीकियों को उजागर करने वाली 3 फिल्में

लचर स्क्रीनप्ले, कमज़ोर वीएफएक्स, दिशा के साथ सलमान की प्रभावहीन केमेस्ट्री ने फिल्म का दम निकाल दिया। प्रभुदेवा ने फिल्म को अस्सी के दशक का ट्रीटमेंट दिया है। अब दर्शक ये भाईगिरी पसंद नहीं करता। विगत तीन दशक में उसने भाईगिरी पर सैकड़ों फ़िल्में देख ली है। सिर्फ गैंगवार पर ही नहीं बल्कि सुपरकॉप का गन्ना भी फ़िल्मी चक्की में इतना पिसा जा चुका है कि उसमे अब कोई रस नहीं रहा। सलमान अभिनय में एवरेज ही रहे हैं। उनके फ्रेश लुक्स भी वीएफएक्स से बनाए प्रतीत होते हैं।

दिशा पटानी फिल्म में केवल नाच-गाने के लिए हैं। इससे बेहतर अभिनय तो उन्होंने मलंग फिल्म में दिखाया था। उनकी केमेस्ट्री तो टाइगर श्रॉफ जैसे युवा अभिनेताओं के साथ दिखाई देती है। सलमान के साथ उनका ऑन स्क्रीन रोमांस निष्प्राण दिखाई देता है। रणदीप हुड़ा ने अपनी ओर से अच्छा प्रयास किया है। जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म में काम करके अपनी छवि को क्षति पहुंचाई है।

उनके जैसे दबंग व्यक्तित्व को फिल्म के एक दृश्य में स्कर्ट पहने देख दुःख हुआ। जैकी एक अच्छे अभिनेता हैं लेकिन उनका किरदार बड़ा ही घटिया बनाया गया है। फिल्म के एक्शन वास्तविक नहीं लगते। उनमें अच्छी एडिटिंग न होने के कारण वे अधूरे से लगते हैं। एक्शन दृश्यों में तारतम्यता नहीं दिखाई देती। फिल्म अंत तक आते आते ऐसी कार बन जाती है, जिसके ब्रेक फेल हो चुके हैं। सलमान खान जीप को उड़ाकर ले जाते हैं और हवा में उड़ते हैलीकॉप्टर में चढ़ जाते हैं।

हैलीकॉप्टर क्रेश होने के बाद सलमान और रणदीप हुडा बिल्कुल चंगे होते हैं, क्योक़ि उनको अंतिम मल्ल युद्ध जो करना होता है। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक इस नतीजे पर पहुँचता है कि सलमान की आयु उनके चेहरे से दिखने लगी है, अब उनको हीरो के किरदार नहीं करना चाहिए, उनके रिफ्लेक्सेस इतने डाउन हो चुके हैं कि वे न डांस कर पाते हैं, न एक्शन।

और अभिनय की तो पूछिए मत, उनका सिंहासन डांस और एक्शन से ही बचा हुआ था। कल तक मीडिया इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता देगा क्योंकि कथित रुप से ज़ी5 का सर्वर डाउन हो गया था। चलिए ऐसा ही सही कि सलमान खान को दर्शक ने ईदी दे दी।

सलमान इसे इस तरह से ले कि दर्शक ने उन्हें सिंहासन से उतारकर अंतिम बार मिठाई खिलाई है और विदाई दे दी है। अपने प्रिय सुपर स्टार के लिए दर्शक इतना तो कर ही सकते थे। बाकी राधे फिल्म ने सलमान खान का विदाई पत्र स्वयं लिख दिया है। 499 रुपये में दर्शक ने ख़रीदा है सिरदर्द। कुछ तो सेंसेबल कीजिये सर।

Related

TAGGED: Bollywood Movie Review, bollywood news, Disha Patani, Eid release, prabhudeva, Radhe-your most wanted Bhai, Randeep Huda, salman new movie, Vipul rege review, Zee5
Vipul Rege May 13, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Vipul Rege
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Previous Article Bursting Fake Narratives During Covid Wave 2 In India
Next Article ISD live #VideoOnISD झूठ पकड़ में आते ही Barkha Dutt ने आस्ट्रेलियाई news portal को ठहरा दिया ‘मोदी का ट्रोल’!
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

हर सनातनी को तकनीकी रूप से समर्थ बनाने का संकल्प!
विश्व युद्ध की आहट तेज! शीघ्र ईरान छोड़ें भारतीय!
अरावली वरदान देश का (भाग-2)
कोई बेटी नहीं बचेगी

You Might Also Like

मूवी रिव्यू

नेटफ्लिक्स पर आया बारामूला मूवी जिसका वास्तविक नाम वराहमूल है

November 22, 2025
मूवी रिव्यू

कांतारा “चैप्टर-1”

October 4, 2025
SDeo blogमूवी रिव्यू

अपने बच्चों को जरूर दिखाइए महावतार नरसिम्हा!

July 28, 2025
मूवी रिव्यू

केट विंसलेट के अभिनय की बारीकियों को उजागर करने वाली 3 फिल्में

May 14, 2025
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?