By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: Movie review : Love Aaj Kal 2: कार्तिक का अभिनय ही इस फिल्म का हासिल है!
Share
Notification
Latest News
मिसप्लानिंग के कारण इंडिगो एयरलाइन ठप्प
मुद्दा
Vladimir Putin Interview with Aaj Tak and  India Today TV channels
English content
PMO में ‘स्कैंडल’ की खबर से मचा हड़कंप!
ISD videos
पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का धन्यवाद!
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
राम मन्दिर को लेकर रामभद्राचार्य के बोले गए झूठ का पोस्टमार्टम।
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > पाॅप कल्चर > मूवी रिव्यू > Movie review : Love Aaj Kal 2: कार्तिक का अभिनय ही इस फिल्म का हासिल है!
मूवी रिव्यू

Movie review : Love Aaj Kal 2: कार्तिक का अभिनय ही इस फिल्म का हासिल है!

Vipul Rege
Last updated: 2020/02/15 at 6:50 PM
By Vipul Rege 150 Views 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

इम्तियाज़ अली की लव आजकल : 2 पहाड़ियों से गुजरती रेल का सफ़र है। कभी रेल खुशनुमा धूप में वादियों के नज़ारें दिखाती है तो कभी बोगदों में प्रवेश करते ही मनहूस अंधेरा छा जाता है। ये धूप-छाँव मीठी लग सकती थी लेकिन कमबख़्त बोगदे इतने बड़े हैं कि वादियों के नज़ारे छुप-छुप जाते हैं। कहने का मतलब ये कि इम्तियाज अली की प्रेम कहानी के रंग चटख नहीं है। उनका सिनेमा अब धवल से धूसर हो चुका है। निर्देशक अपनी हर फिल्म के साथ मैच्योर होता चला जाता है लेकिन उसे अपने दर्शकों से मैच्योर होने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल :2’ उनकी पिछली फिल्म का दूसरा संस्करण है। फर्क ये है  कि इस प्रेम कहानी के धागें बड़े जटिल हैं। इसमें दो कहानियां एक साथ ट्रेक पर चलती है। यदि इम्तियाज का ट्रीटमेंट डार्क नहीं होता तो ये कहानी बड़ी सफलता हासिल कर सकती थी। नब्बे के दशक की कहानी में लड़का अपनी प्रेमिका के लिए कॅरियर छोड़ देता है और 2020 में लड़की को पसंद नहीं आता कि एक लड़के की दीवानगी उसके कॅरियर में बाधक बन रही है।

इन दोनों कहानियों का पुल बांधने का काम एक पात्र के जिम्मे है। वह बताता है कि ‘हमारे ज़माने में तो दीवानगी अच्छी समझी जाती थी’। कहानी 2020 से बार-बार उठकर 1990 में जाती है। एक कहानी में बेइंतेहा दीवानगी है तो दूसरी मटमैले रंगों में अपना असर खो देती है। फिल्म में अच्छे लम्हें वही हैं, जब फिल्म नब्बे के दशक में जाती है।

बहुत बुरे रिव्यूज और बहुत ही बुरी ओपनिंग के बाद ये सवाल उठता है कि इस फिल्म का हासिल क्या रहा। इस फिल्म का हासिल है कार्तिक आर्यन का अविस्मरणीय अभिनय। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चाहे जो हश्र हो लेकिन इसने कार्तिक आर्यन को बतौर स्टार स्थापित कर दिया है। उन्होंने रघु और वीर के किरदार में फूंक दी है। यदि इस बोझिल फिल्म को आखिर तक झेला जा सकता है तो केवल कार्तिक के सहज अभिनय के कारण झेला जा सकता है। ये फिल्म उनके कॅरियर में हमेशा याद रखी जाएगी लेकिन अफ़सोस कि बाकी डिपार्टमेंट्स में फिल्म बेहद कमज़ोर साबित हुई है। इस कहानी में कुछ ऐसे प्रसंग डाल दिए गए, जिनके कारण फिल्म ट्रेक से उतर जाती है।

More Read

नेटफ्लिक्स पर आया बारामूला मूवी जिसका वास्तविक नाम वराहमूल है
कांतारा “चैप्टर-1”
अपने बच्चों को जरूर दिखाइए महावतार नरसिम्हा!
केट विंसलेट के अभिनय की बारीकियों को उजागर करने वाली 3 फिल्में

सारा अली खान को इस किरदार के लिए लिया जाना बड़ी गलती रही। अभी वे इतनी परिपक्व नहीं हुई हैं जो ऐसे जटिल किरदार निभा सके। हर दृश्य में देने के लिए उनके पास दो-तीन एक्सप्रेशंस ही होते हैं। वें आँखों से भी नहीं खेल पातीं। सारा का चेहरा-मोहरा पारंपरिक भारतीय नायिकाओं की तरह भी नहीं है, इसलिए उनकी स्वीकार्यता कठिन लगती है। रणदीप हुडा बेहतर रहे हैं। बाकी किरदार औसत ही रहे हैं। जैसा कि मैंने कहा इम्तियाज कहानी को जस्टिफाई नहीं कर सके हैं। जो व्यक्ति किसी के प्यार में मेडिकल का कॅरियर छोड़ दे और बाद में उसे छोड़कर अय्याशी की राह पर चल पड़े, तो उसका सशक्त कारण होना चाहिए। ये कारण इम्तियाज नहीं दिखा सके।

एक मीठी सी कहानी को तेज़ाब डालकर झुलसा दिया गया है। कार्तिक आर्यन के लिए ये फिल्म मील का पत्थर हो सकती थी लेकिन इम्तियाज के गलत ट्रीटमेंट ने इसे गर्त में पहुंचा दिया है। 40 करोड़ के बजट से बनी फिल्म का भविष्य क्या होगा, कहना मुश्किल है, क्योंकि दर्शकों की प्रतिक्रियाएं और निगेटिव रिव्यू अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं। फिल्म में ज़ोई वीर से कहती है ‘तुमने मेरे साथ नाइट स्पेंड करने से इंकार किया’। इम्तियाज जी की फ़िल्में महानगर में ही नहीं छोटे शहरों में भी रिलीज होती है।

 माना प्यार बदल गया है लेकिन इतना भी नहीं बदला, जैसा वे दिखा रहे हैं। युवा जोड़े जब फिल्म देखकर बाहर आए, तो फिल्म का समग्र प्रभाव उनके चेहरों पर दिखाई दिया। जब दर्शक फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं तो जो भाव उनके चेहरों पर देखने को मिलता है, वही फिल्म का सच्चा रिव्यू होता है। लिहाजा लव आज कल देखकर निकले युवा जोड़ों के चेहरों पर कोई उल्लास नहीं था, गुदगुदाहट नहीं थी। जैसे इम्तियाज ने उनका वेलेंटाइन ख़राब कर दिया था।

Related

TAGGED: Bollywood Movie Review, film review, Love Aaj Kal Movie Review, movie review
Vipul Rege February 15, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Vipul Rege
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Previous Article Jairam Ramesh Asks Cong To Fight PFI’s Communalism, But Is That Enough?
Next Article I-T Dept Exposes Dim-Wit Editors Over PM Modi’s Tax Payers’ Speech
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

मिसप्लानिंग के कारण इंडिगो एयरलाइन ठप्प
Vladimir Putin Interview with Aaj Tak and  India Today TV channels
PMO में ‘स्कैंडल’ की खबर से मचा हड़कंप!
पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का धन्यवाद!

You Might Also Like

मूवी रिव्यू

नेटफ्लिक्स पर आया बारामूला मूवी जिसका वास्तविक नाम वराहमूल है

November 22, 2025
मूवी रिव्यू

कांतारा “चैप्टर-1”

October 4, 2025
SDeo blogमूवी रिव्यू

अपने बच्चों को जरूर दिखाइए महावतार नरसिम्हा!

July 28, 2025
मूवी रिव्यू

केट विंसलेट के अभिनय की बारीकियों को उजागर करने वाली 3 फिल्में

May 14, 2025
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?